सरफराज से टेस्ट कप्तानी छिनना लगभग तय, इस बल्लेबाज को मिल सकती है कमान
नई दिल्ली। श्रीलंका की दोयम दर्जे की टीम से हारने के बाद अब पाकिस्तान की टीम ऐसी स्थिति में पहुंच गई है जिसकी उसकी कल्पना भी नहीं की थी। लंबे समय बाद पाकिस्तान अपनी घरेलू जमीन पर इंटरनेशनल क्रिकेट खेला जिसमें वनडे और टी20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेली गई। वनडे सीरीज तो पाकिस्तान जीतने में कामयाब हो गया लेकिन टी20 सीरीज में श्रीलंका ने अपना उसका सूपड़ा ही 3-0 से साफ कर दिया।
यह बेहद शर्मनाक स्थिति है क्योंकि श्रीलंका के प्रमुख खिलाड़ियों ने पहले ही पाकिस्तान आने से मना कर दिया था जिसके बाद श्रीलंका बोर्ड ने अपनी बची हुई बेंच स्ट्रेंथ को पाक रवाना किया था। उसके बाद जो हुआ वह इतिहास के पन्नों में दर्ज हो चुका है। दुनिया की नंबर एक टी20 टीम के कप्तान के तौर पर यह सरफराज अहमद के लिए फजीहत का दौर है।
माना जा रहा है कि उन पर बड़ी गाज गिर सकती है। फिलहाल पाकिस्तान टीम मैनेजमेंट भी नया है। मिस्बाह उल हक के लिए बतौर कोच यह भयावह शुरुआत कही जा सकती है। बिजनेस रिपोर्टर की रिपोर्ट की माने तो पीसीबी और टीम मैनेजमेंट अभी सरफराज पर भरोसा जताने के लिए तैयार है और यह विकेटकीपर आगामी पाक दौरों के लिए टी20 टीम की कमान संभाले रह सकता है।
इससे पहले प्रेस कॉन्फ्रेस में मिस्बाह उल हक ने संकेत दिए हैं कि शोएब मलिक और मोहम्मद हफीज की टीम में वापसी हो सकती है लेकिन यह इस पर निर्भर करता है कि ये खिलाड़ी नेशनल टी20 कप में किस तरह से प्रदर्शन करते हैं। इसी बीच अहमज शहजाद और उमर अकमल टीम से निकाले जाने तय माने जा रहे हैं। जबकि टेस्ट ओपनिंग बल्लेबाज अजहर अली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज में टीम की कमान संभालते हुए दिखाई दे सकते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
