For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

हरभजन सिंह ने की भविष्यवाणी, बताया इस बॉलर को भविष्य का नंबर-1 गेंदबाज

नई दिल्ली। लंबे अर्से से भारतीय टीम से बाहर चल रहे स्पिनर हरभजन सिंह को मौजूदा भारतीय क्रिकेट टीम में एक स्टार गेंदबाज नजर आ रहा है जो आगे चलकर नंबर एक गेंदबाज बनेगा। हरभजन सिंह ने भविष्यवाणी की है। उनका कहना है कि भविष्य में चाइनामैन कुलदीप यादव राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के नम्बर-1 स्पिन गेंदबाज होंगे।

हरभजन का कहना है कि 'कुलदीप ने पहले दिन ही अपनी काबिलियत का परिचय देते हुए विकेट पर दर्शा दिया था कि वह क्या कर सकते हैं। वह हवा में धीरे हैं और गेंद को दोनों तरफ हिला सकते हैं। ऐसे में उन्हें भारतीय टीम के लिए मुख्य खिलाड़ी की भूमिका में होना चाहिए। भविष्य में वह नम्बर-1 स्पिन गेंदबाज बन सकते हैं।'

बता दें कि वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज में कुलदीप सबसे अधिक विकेट लेने वाले दूसरे खिलाड़ी बने।

हाल ही में संपन्न हुई वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले पृथ्वी शॉ को हरभजन ने कहा कि उन्होंने निर्भय होकर बल्लेबाजी किया। सभी तीन प्रारूपों में अपनी धाक जमाने के लिए तैयार है।

हरभजन सिंह का मानना हैे कि भारत के पास ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतने का काफी शानदार मौका है। क्योंकि इसमें स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर दोनों ही खिलाड़ी शामिल नहीं हैं। बॉल टेम्परिंग के चलते दोनों प्रतिबंध झेल रहे हैं

Story first published: Friday, October 19, 2018, 12:57 [IST]
Other articles published on Oct 19, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+