For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

धोनी पर दिए अपने कथित विवादित बयान पर कुलदीप यादव ने दी सफाई

नई दिल्ली। आईपीएल-12 में उम्मीद से कमतर प्रदर्शन करने वाले टीम इंडिया के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव आजकल सुर्खियों में चल रहे हैं। हाल ही में उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी को लेकर बयान दिया था जो विवादों का हिस्सा बन चुका है। उस समय बयान में जो बात सामने आई थी उसके मुताबित कुलदीप ने कहा था कि धोनी हर फैसलों में सही साबित नहीं होते हैं। वे गलत भी हो सकते हैं।

एक समाचार एजेंसी के हवाले से खबर दी गई थी कि सोमवार शाम को CEAT क्रिकेट रेटिंग अवार्ड के मौके पर उनसे पूछा गया कि क्या अपने करियर के किसी भी पड़ाव में उन्होंने कभी पूर्व भारतीय विश्व कप विजेता कप्तान की सलाह पर सवाल उठाए हैं। इसका जवाब देते हुए कुलदीप ने कहा कि ऐसा कई बार हुआ है जब धोनी गलत साबित हुए हैं लेकिन यह आप उनसे नहीं कह सकते। साथ ही कुलदीप ने यह भी साफ किया कि धोनी ओवर के बीच में सिर्फ तभी सुझाव देते हैं जब उन्हें जरूरी लगता है।

अब इस बयान के बाद उठे विवाद पर कुलदीप को सफाई देनी पड़ गई है। उन्होंने मीडिया पर अपने बयान को तोड़ मरोड़कर पेश करने का आरोप लगाया है। यादव ने कहा है कि धोनी के इनपुट्स उनके और टीम के लिए हमेशा बहुत फायदेमंद रहते हैं। कुलदीप ने द इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए बताया कि विकेट के पीछे धोनी की उपस्थिति गेंदबाजों का काम बहुत आसान कर देती है।

साथ ही कुलदीप ने अपने बयान पर उठे विवाद पर कहा, 'मुझे नहीं पता कि लोगों को अफवाहे उड़ाने में इतना मजा क्यों आता है। मैंने इस प्रकार का कोई इंटरव्यू नहीं दिया है। इसलिए मैं यह नहीं समझ पा रहा हूं कि मीडिया में ऐसी बाते कहां से आ रही हैं।' कुलदीप ने यह बात अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट करते हुए अंत में #muchrespectMahi Bhai का टैग भी दिया है।

Story first published: Thursday, May 16, 2019, 12:26 [IST]
Other articles published on May 16, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+