For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कुलदीप ने बताया विश्व कप में उन्हें किस खिलाड़ी को आउट करने में आया सबसे अधिक मजा

नई दिल्ली। इंग्लैंड एंड वेल्स में जारी आईसीसी विश्व कप के 22वें मैच में पाकिस्तान की भारत ने बखिया उधेड़ दी। टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आई भारतीय टीम ने 336 रन बना डाले । फिर बचा काम गेंदबाजों ने कर दिखाया। लेकिन सबसे चर्चित गेंदबाज रहे कुलदीप यादव। यादव ने 9 ओवर में 32 रन दिए और 2 विकेट निकाले। उनके लिए सबसे अहम विकेट बाबर आजम का रहा जिसने पाकिस्तान की कमर तोड़ दी। मैच के बाद कुलदीप ने कहा कि हर कोई मेरी लय के बारे में बात कर रहा है लेकिन मैने कभी लय खोई नहीं थी।

कुलदीप ने कहा कि बाबर के विकेट के बारे में उन्होंने कहा कि यह उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंद में से एक थी। वो इस टूर्नामेंट में मेरी सर्वश्रेष्ठ गेंद में से एक थी। एशिया कप में भी मैं बाबर को आउट कर चुका हूं। वो स्पिन को अच्छे से खेलता है। कुलदीप ने कहा कि टीम के नजरिए से बाबर और फखर जमां अच्छा खेल रहे थे। दोनों स्ट्राइक रोटेट कर रहे थे। हमें पता था कि वो विकेट कितना अहम है। उन पर दबाव बन गया और फखर भी जल्दी आउट हो गया।'' बता दें कि दूसके विकेट के लिए फखर व बाबर के बीच 104 रनों की साझेदारी हो चुकी थी जिसे फिर कुलदीप ने तोड़ा।

कुलदीप कम रन लुटाने से खुश हैं। उन्होंने कहा कि कई बार ऐसा होता है कि आपको विकेट नहीं मिलते। एक खिलाड़ी के लिए और परिवार के लिए भी ये निराशाजनक होता है कि उसे विकेट नहीं मिलते। जब विकेट नहीं मिल रहे थे तो मैने सोचना शुरू किया कि ऐसा क्यो हो रहा है।'' उन्होंने कहा कि पिछले तीन मैच में मैने अच्छी गेंदबाजी की। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज भी मुझे खेल नहीं पा रहे थे। बल्लेबाजों को परेशान करना और गेंद का रोटेशन स्पिनर के लिए अहम है। यही मेरी ताकत है और मुझे ये पसंद है। बता दें कि यादव अभी तक 3 विकेट ले चुके हैं।

Story first published: Monday, June 17, 2019, 18:16 [IST]
Other articles published on Jun 17, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+