For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ऑस्ट्रेलिया में फिरकी गेंदबाजी के दम पर ICC T-20 रैंकिंग में भी चमके कुलदीप

नई दिल्ली। कुलदीप यादव ने ताजा समाप्त हुई तीन मैचों की टी20 सीरीज में शानदार गेंदबाजी की। इसका सीधा फायदा उनको रैंकिंग में मिला है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज में 16.50 की औसत से तीन मैच में चार विकेट लेने वाले कुलदीप यादव आईसीसी गेंदबाजी रैंकिंग में पहली बार टॉप-5 में जगह बनाने में सफल रहे। वे टी-20 गेंदबाजी रैंकिंग में 20 स्थान की छलांग लगाकर तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।

जबकी बल्लेबाजी में जबरदस्त खेल दिखाने वाले शिखर धवन को भी पांच स्थान का फायदा हुआ है। टी20 सीरीज में शिखर धवन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे। अब वे 11वें नंबर पर पहुंच गए हैं। शिखर ने सीरीज में तीन मैच में 58.50 की औसत से 117 रन बनाए। जबकी अपेक्षा के अनुरूप खेल ना दिखाने वाले रोहित शर्मा को दो स्थान का नुकसान हुआ। वे अब नौवें नंबर पर पहुंच गए हैं।

कुछ यही हाल लोकेश राहुल का हुआ है। उन्होंने तीन मैच में 13.50 की औसत से 27 रन बनाए। इस खराब प्रदर्शन का असर उनकी रैंकिंग पर भी पड़ा। वे बल्लेबाजी रैंकिंग में दो स्थान खिसककर छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। अंतिम मैच में शानदार बल्लेबाजी करने वाले भारतीय कप्तान विराट कोहली 14वें नंबर पर बरकरार हैं। उनके 636 रेटिंग अंक हैं। बल्लेबाजी रैंकिंग के टॉप-20 खिलाड़ियों में भारत के चार प्लेयर्स शामिल हैं।

पहले मैच के बाद शानदार वापसी करने वाले क्रुणाल पंड्या ने तीन मैच में 23.40 की औसत से सबसे ज्यादा पांच विकेट लिए। वे अब 98वें नंबर पर पहुंच गए हैं। यह उनकी करियर की बेस्ट रैंकिंग है।

बाकी टॉप रैंकिंग में कुछ बदलाव नहीं है। बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के बाबर आजम, गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के राशिद खान और ऑलराउंडर रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल शीर्ष पर बने हुए हैं।

Story first published: Monday, November 26, 2018, 18:14 [IST]
Other articles published on Nov 26, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+