नई दिल्ली। बायें हाथ के युवा चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने दक्षिण अफ्रीकी सरजमीं पर मिली सफलता का श्रेय महेंद्र सिंह धोनी को दिया है। कुलगीप ने धोनी की तारीफ करते हुए कि पूर्व कप्तान ने स्टम्प के पीछे से उपयोगी सलाह देकर उनका आधा काम कम कर दिया। कुलदीप ने कहा कि स्टम्प के पीछे से माही भाई की सलाह मेरे लिए बहुत उपयोगी साबित हुई।
बता दें कि कुलदीप यादव और स्पिनर युजवेंद्र चहल ने मिलकर पांच विकेट लिये और दक्षिण अफ्रीका को आठ विकेट पर 269 रन पर रोका दिया। दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज भारतीय तेज गेंदबाजी पर खूब रन बना रहे थे लेकिन इन दोनों स्पिनर ने अफ्रीकी बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका तक नहीं दिया। यादव ने 10 ओवर में 34 रन देकर तीन विकेट लिये जिनमें जेपी डुमिनी, डेविड मिलर और क्रिस मौरिस के विकेट शामिल थे।
कुलदीप ने कहा ,"मैं पहली बार साउथ अफ्रीका में खेल रहा था और समझ में नहीं आ रहा था कि कैसी गेंद डालूं। मेरे लिये यह नया अनुभव था। मैं माही भाई से पूछ रहा था और उन्होंने कहा कि जैसे गेंदबाजी कर रहे हो, वैसे ही करो। वह विकेट के पीछे से सलाह देते हैं और इससे काम आसान हो जाता है।" कुलदीप ने आगे कहा "हम युवा हैं और हमारे पास उतना अनुभव नहीं है। यही वजह है कि माही भाई हमें सलाह देते हैं। विराट भाई हमेशा कहते हैं कि एक अतिरिक्त विकेट दस रन बचाने से ज्यादा अहम है। यदि कप्तान ऐसा कह रहा है तो आपका आत्मविश्वास बढता है।"
कुलदीप ने कहा, "बतौर स्पिनर के रूप में, माही भाई आपका 50 फीसदी काम कर देते हैं क्योंकि उन्होंने इतना क्रिकेट खेले है, उन्होंने बल्लेबाजों को आसानी से पढ़ा है।"
'Just like me, he didn't pick it up'
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) February 2, 2018
Dhoni's chatter behind the stumps to the bowlers and Kohli https://t.co/rStwkuHOO0 #SAvIND
(Indian subcontinent and Middle East only)