For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कुलदीप यादव ने बताए उन दो बल्लेबाजों के नाम, जिन्हें रोकना है मुश्किल काम

Kuldeep Yadav names Steve Smith and AB De Villiers as difficult batsman to bowl | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के 'चाइनामैन' गेंदबाज कुलदीप यादव का सामना करना किसी बल्लेबाज के लिए आसान नहीं रहता है। काैन सी गेंद टप्पा खाने के बाद किस दिशा में घूम जाए, बल्लेबाज के लिए यह अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है। लेकिन कुलदीप ने उन दो बल्लेबाजों के नाम बताए जिन्हें रोकना मुश्किल भरा रहता है। कुलदीप ने ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ और साउथ अफ्रीका के एबी डिविलियर्स का नाम लिया। उनके अनुसार, ये दो ऐसे बल्लेबाज हैं, जिनके बल्ले पर अंकुश लगाना सबसे ज्यादा मुश्किल भरा काम रहता है।

कुलदीप ने कहा, ''स्मिथ ज्यादातर बैकफुट पर खेलते हैं और काफी समय लेकर खेलते हैं। इस कारण उन्हें गेंद डालना चुनौतीपूर्ण होता है। उन्होंने कहा, ''वनडे में एबी डिविलियर्स एक शानदार खिलाड़ी हैं। उनके खेलने का अंदाज बिल्कुल अलग है। वो अब संन्यास ले चुके हैं तो सही बात है। इनके अलावा मुझे और किसी बल्लेबाज से उतना डर नहीं लगा।''

इस गेंदबाज ने अपने पिछले साल खराब फाॅर्म पर भी बात की और माना कि इससे उनके प्रदर्शन पर असर पड़ा। कुलदीप कहा, ''मैंने विश्व कप 2019 के लिए जाने से पहले काफी तैयारी थी लेकिन मैं आईपीएल में सफल नहीं हो सका। मैं विकेट निकालने में असमर्थ रहा परंतु विश्व कप में अच्छी गेंदबाजी की थी। उसके बाद से मैं टीम में भीतर बाहर होता रहा। लगातार नहीं खेलने पर आप दबाव में आ जाते हैं और आत्मविश्वास डगमगाने लगता है। मेरे कौशल में भी कुछ कमी रह गई थी।''

कुलदीप ने साथी स्पिनर युजवेंद्र चहल को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि दोनों में खास रिश्ता है। कुलदीप ने कहा, ''एक बड़े भाई की तरह चहल ने हमेशा मेरा ध्यान रखा है। इतने सारे मैच खेलने के बाद भी मैदान के बाहर भी वह मुझे सलाह देता रहता है। हमारा मैदान पर तालमेल बना रहताहै। हमारे बीच कभी प्रतिस्पर्धा नहीं रही। पिछले साल भी हम में से एक को ही मौका मिलता रहा है। हमने तालमेल में हमेशा अच्छी गेंदबाजी की।''

Story first published: Friday, July 3, 2020, 15:34 [IST]
Other articles published on Jul 3, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+