For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

खतरे में पड़ा कुलदीप का वनडे करियर, 3 गेंदबाज पड़ रहे हैं भारी

पुणे। भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर कुलदीप यादव इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में काफी महंगे साबित हो रहे हैं। शुक्रवार (26 मार्च) को पुणे में खेले गए दूसरे वनडे में उन्होंने अपने वनडे करियर की सबसे खराब गेंदबाजी की। कुलदीप का फिलहाल ऐसा हाल है कि वो ना टेस्ट टीम में जुड़े हुए हैं ना ही टी20 टीम में शामिल हैं। ऐसे में अब ऐसा लग रहा है कि कहीं उनका वनडे करियर भी समाप्त तो नहीं हो जाएगा।

कुलदीप दोनों मैचों में महंगे साबित हुए

कुलदीप दोनों मैचों में महंगे साबित हुए

कुलदीप यादव इंग्लैंड के खिलाफ दोनों मैचों में महंगे साबित हुए हैं। दूसरे वनडे में भी उनकी वापसी करने का माैका था, लेकिन वह चूक गए। भारत ने पहली पारी में 336 रन बनाए थे, लेकिन भारतीय गेंदबाज इसका बचाव नहीं कर सके। कुलदीप ने अकेले ही 84 रन लुटा दिए।

पहले वनडे में कुलदीप ने 9 ओवर में 68 रन दिए थे। पहले मैच में उन्हें इंग्लिश बल्लेबाजों ने 4 छक्के और 5 चौके लगाए। दूसरे मैच में उनकी हालत और भी खराब थी। उनकी गेंदबाजी पर इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने आठ छक्के और तीन चौके मारे। यही नहीं, वह विकेट लेने में भी नाकाम रहे। ऐसे में अब साफ लग रहा है कि वनडे में उनका करियर खतरे में पड़ रहा है। उनके रास्ते में मुश्किलों का पहाड़ खड़ा हो चुका है। दूसरे वनडे में कुलदीप का इंग्लैंड के खिलाफ गेंदबाजी प्रदर्शन उनके करियर का सबसे महंगा प्रदर्शन है। उन्होंने पिछले साल न्यूजीलैंड के खिलाफ 10 ओवरों में 84 रन लुटाए थे। उन्होंने इस मैच में दो विकेट लिए। हालांकि, उन्होंने शुक्रवार के मैच में पूरे 10 ओवर गेंदबाजी की, लेकिन एक भी विकेट नहीं ले सके।

 3 गेंदबाज पड़ रहे हैं भारी

3 गेंदबाज पड़ रहे हैं भारी

कुलदीप के वनडे करियर के सामने अब तीन गेंदबाज भारी पड़ रहे हैं। कुलदीप को अश्विन और रवींद्र जडेजा के कारण टेस्ट क्रिकेट में प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली। यह स्पष्ट है कि भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कुलदीप पर विश्वास खो दिया है। भारत के सीमित ओवरों के में वर्तमान में वाशिंगटन सुंदर, राहुल चाहर और अक्षर पटेल जैसे स्पिनर शामिल हैं। यह तीनों युवा गेंदबाज भारी पड़ रहे हैं। मिले हुए माैकों का फायदा उठा रहे हैं। ऐसे में कुलदीप के लिए आगे की राह मुश्किल हो गई है।

आखिरी मैच से हो सकते हैं बाहर

आखिरी मैच से हो सकते हैं बाहर

अब यह भी महूसस किया जा रहा है कि रविवार को खेले जाने वाले आखिरी वनडे मैच में कुलदीप बाहर हो सकते हैं। कुलदीप की जह युजवेंद्र चहल को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है। वहीं कुलदीप के वनडे करियर की बात करें तो 61 वनडे पारियों में 5.22 की इकोनोमी रेट से 105 विकेट ले चुके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 25 रन देकर 6 विकेट रहा है। वहीं 7 टेस्ट में 26 तो 20 अंतरराष्ट्रीय टी20 मैचों में 39 विकेट ले चुके हैं।

Story first published: Saturday, March 27, 2021, 17:34 [IST]
Other articles published on Mar 27, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+