For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

धोनी के संन्यास की अटकलों को लेकर संगकारा ने कही ये बातें

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी पिछले साल से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं। इंग्लैंड में हुए आईसीसी विश्व कप के सेमीफाइनल मैच में हार का सामना करने के बाद धोनी ने टीम में वापसी नहीं की। ऐसे में उनके संन्यास की अटकलें लगी रहती हैं। हालांकि, धोनी ने अभी तक अपनी ओर से स्पष्ट नहीं किया कि उनका आगे का क्या प्लान है, लेकिन हरभजन सिंह जरूर कह चुके हैं कि धोनी अपना आखिरी मैच खेल चुके हैं। वहीं कुमार संगकार ने भी अब धोनी के संन्यास की अटकलों को लेकर बयान दिया है।

श्रीलंका के पूर्व दिग्गज संगाकारा से जब क्रिकबज के क्रिकेट एक्सपर्ट हर्षा भोगले ने धोनी के संन्यास पर उनके विचार पूछे, तो उन्होंने कहा, ''ये खिलाड़ी से खिलाड़ी में बदलता है। कभी-कभी रिटायरमेंट से लिए आधिकारिक स्टेटमेंट या फिर प्रेस रीलीज की जरूरत नहीं होती। कुछ क्रिकेटर्स खुद ही एक तरफ हो जाते हैं और बहस व संभावनाओं को दूसरों के लिए छोड़ देते हैं। धोनी अपने मन में अपने भविष्य के बारे में दूसरों को चर्चा करता देख उसका आनंद ले रहा होगा। सच तो ये है कि उनके पास इसे लेकर योजना पूरी तरह से साफ होगी। मुझे ऐसा लगता है कि धोनी को अच्छी तरह से पता है कि उनके लिए इस समय क्या सही है।"

ऐसा माना जा रहा है कि धोनी आईपीएल के जरिए वापसी कर सकते हैं। वहीं इसपर संगकारा का कहना है कि धोनी इसका फैसला चयनकर्ताओं पर छोड़ देंगे और वो चेन्नई सुपर किंग्स के लिए तब तक खेलना पसंद करेंगे जब तक वो ऐसा महसूस करते हैं। एमएस सिस्टम की इज्जत करते हैं और वो अपनी वापसी का फैसला सेलेक्टर पर छोड़ेंगे। वो अपने भविष्य के बारे में एक औपचारिक ऐलान करने का फैसला कर सकते हैं, लेकिन मुझे लगता है कि वो इस बारें में बहुत सुरक्षित हैं कि वो कौन हैं, उनका क्रिकेट, उनका परिवार।

Story first published: Thursday, July 23, 2020, 11:37 [IST]
Other articles published on Jul 23, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+