कुमार संगकारा ने चेतन साकरिया की जमकर की तारीफ, बोले- इस खिलाड़ी को सहेजकर रखने की जरूरत

नई दिल्ली। राजस्थान रॉयल्स टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेटर कुमार संगकारा ने युवा गेंदबाज चेतन साकरिया की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि साकरिया इस सीजन की जबरदस्त खोज हैं। संगकारा ने कहा कि चेतन हमारे लिए एक रहस्य की तरह सामने आए, उनका रवैया, दबाव को झेलने की क्षमता और उनकी जबरदस्त गेंदबाजी क्षमता रहस्योद्घाटन से कम नहीं है। हमारे पास अनुज और यश दो युवा खिलाड़ी काफी लंबे समय से थे। मैं इन तीनों से बहुत ज्यादा खुश हूं। इन खिलाड़ियों को मैच में संतोषजनक समय मिला। दुर्भाग्य से उस मैच में अनुज को बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला, लेकिन मैदान पर उनकी क्षमता और ऊर्जा जबरदस्त थी।

राजस्थान रॉयल्स की ओर से आयोजित वेबिनार में संगकारा ने कहा कि हमारे लिए रेयान पराग बेहद ही खास खिलाड़ी है। मुझे लगता है उनके भीतर बहुत कुछ योगदान देने के लिए हैं ना सिर्फ राजस्थान रॉयल्स के लिए बल्कि भारतीय क्रिकेट टीम के लिए भी। वह बेहद खास प्रतिभा हैं, जिसे संभालकर रखने की जरूरत है, उन्हें और आगे बढ़ाने की जरूरत है और परिपक्व करने की जरूरत है। हमारे पास कुलदीप यादव और आकाश सिंह थे, दोनों ने काफी मेहनत की थी लेकिन उन्हें मौका नहीं मिला, लेकिन दोनों ने नेट्स पर बहुत मेहनत की और मैंने उनमे पहले दिन से बहुत ज्यादा बदलाव देखा था। मयंक मार्कंडे, चेतन साकरिया, बहुत ही जबरदस्त क्षमता वाले खिलाड़ी हैं।

आईपीएल के इस सीजन की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स के लिए शुरुआत काफी अच्छी नहीं रही। पहले हाफ में टीम ने कुल 7 मैच खेले और सिर्फ तीन मैच में जीत दर्ज की, जबकि पांच मैच में टीम को हार का मुंह देखना पड़ा। जिसके बाद कोरोना के चलते आईपीएल को बीच में ही सस्पेंड कर दिया गया। टीम के मालिक मनोज बादले का भी मानना है कि बाकी के बचे हुए मैचों का आयोजन कराना बीसीसीआई के लिए बहुत ही मुश्किल चुनौती है। उन्होंने इस बात को स्वीकार किया है कि इस साल के कैलेंडर में समय निकाल पाना आसान नहीं है, खिलाड़ी पहले ही बहुत क्रिकेट खेल रहे हैं और कैलेंडर बहुत ज्यादा व्यस्त है। दुनियाभर के क्रिकेट बोर्ड अधिक से अधिक टेस्ट मैच खेलने पर ध्यान दे रहे हैं।

Story first published: Friday, May 14, 2021, 9:18 [IST]
Other articles published on May 14, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+