10 दिग्गज जिन्होंने माना द्रविड़ का लोहा
लखनऊ। राहुल द्रविड़ टीम इंडिया के ऐसे योद्धा के रूप में जाने जाते हैं जिन्होंने हर मुश्किल वक्त में टीम इंडिया के लिए अहम भूमिका निभाई। मुश्किल दौर में द्रविड़ विरोधी टीम और भारत की हार के बीच दीवार की तरह खड़े हो जाते थे। द्रविड़ जैसी सख्शियत से दुनियाभर के दिग्गज क्रिकेटर हमेशा से प्रभावित होते रहे हैं।आज हम आपको ऐसे ही लोगों के बयानों से रूबरू करायेंगे जिन्होंने द्रविड़ के बारे में अहम बयान दिये।
Happy B'day-15 ऐसे रिकॉर्ड जो सिर्फ द्रविड़ ही बना सकते हैं

स्टीव वॉ
कोशिश करिये द्रविड़ का विकेट पहले 15 मिनट में ले, लेकिन अगर यह नहीं कर सकते तो बाकी लोगों को आउट करने की कोशिस करिये।

सचिन तेंदुलकर
युवाओं के लिए द्रविड़ बेहतरीन उदाहरण हैं, उन्होंने हम सबके लिए ऐसे उदाहरण सेट किये है जिसपर हमे चलना चाहिए, हम सब यही कोशिश कर रहे हैं।

हर्ष भोगले
जब भी वो राहुल को देखते हैं 10 में से दस देते हैं(जब राजस्थान रॉयल को फेयर प्ले अवॉर्ड दिया गया)

क्रिस गेल
द्रविड़ मेरी तरह आक्रामक खेल सकते हैं लेकिन मैं उनकी तरह कभी भी नहीं खेल सकता।

इयान चैपल
अगर टीम मुश्किल में हो तो आप द्रविड़ की ओर देखते हैं।

मैथ्यू हेडेन
जो कुछ मैदान में हो रहा है वह जोश नहीं है, जोश देखना है तो द्रविड़ की आंखों में देखिये।

नवजोत सिंह सिद्धू
द्रविड़ ऐसे खिलाड़ी हैं जो अगर टीम कहे तो टूटे हुए कांच के टुकड़ों पर भी चल देंगे।

ब्रायन लारा
अगर मुझे अपनी जगह किसी को भी जीवनभर बल्लेबाजी करने देने की इजाजत हो तो वह द्रविड़ या कॉलिस होंगे।

स्टीव वॉ
द्रविड़ का बेहतरीन कैरियर यह साबित करता है कि अच्छे लोग कभी भी खत्म नहीं होंते।

ब्रेट ली
अगर आप द्रविड़ के साथ नहीं रह सकते हैं तो आप जिंदगी में मुश्किल के दौर में है।

धीरे-धीरे.. राहुल-विजेता..दिल के मेहमां हो गये..
धीरे-धीरे.. राहुल-विजेता..दिल के मेहमां हो गये..
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications