Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

भारत संग श्रृंखला के बाद टेस्ट को अलविदा कहेंगे संगकारा

श्रीलंका के बल्लेबाज कुमार संगकारा ने रविवार को कहा कि वह अगस्त के अंत में भारत के साथ प्रस्तावित टेस्ट श्रृंखला के बाद क्रिकेट के सबसे लंबे प्रारूप से संन्यास ले लेंगे। संगाकार मौजूदा आईसीसीसी विश्व कप-2015 के बाद एकदिवसीय प्रारूप से संन्यास लेने की घोषणा पहले ही कर चुके थे। वहीं, पिछले साल श्रीलंका द्वारा टी-20 विश्व कप जीतने के बाद उन्होंने टी-20 प्रारूप को अलविदा कहा था।



वेबसाइट क्रिकइंफो के अनुसार संगकारा ने कहा, "इसी साल जून और जुलाई में टेस्ट मैच खेले जाने हैं और मैं अगस्त के अंत में इस प्रारूप को भी अलविदा कह दूंगा।"

संगकारा ने अपने करियर में खेले 130 टेस्ट मैचों में 12,203 रन बनाए हैं। टेस्ट में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में वह सचिन तेंदुलकर (15,921), रिकी पोंटिंग (13,378) जैक्स कैलिस (13,289) और राहुल द्रविड (13,288) के बाद पांचवें स्थान पर हैं।

संगकारा के नाम 38 शतक और 51 अर्धशतक भी हैं। जारी विश्व कप में भी संगकारा शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं और टूर्नामेंट में लगातार तीन शतक जड़ चुके हैं।

संगकारा ने कहा, "मैं नहीं जानता कि अभी मैं सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहा हूं या नहीं। मैं हालांकि जरूर परिस्थितियों के अनुसार खेलने की कोशश कर रहा हूं। टीम के लिहाज से टूर्नामेंट में यह धीमी लेकिन अच्छी शुरुआत है।"

गौरतलब है कि यह विश्व कप श्रीलंका के एक और शानदार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान माहेला जयवर्धने का भी आखिरी टूर्नामेंट है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+