मुंबई। लोगों को हैरान कर देने वाली खबर एक क्रिकेट के मैदान से है, हाल ही में क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान करने वाले दिग्गज विकेटकीपर/बल्लेबाज कुमार संगाकारा ने बुधवार को लोगों से कहा कि उनका ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया गया और हैक अकाउंट से आपत्तिजनक तस्वीरे शेयर की गई हैं।
हालांकि संगकारा को यह बात तुरंत ही समझ में आ गईं और उन्होंने देर ना करते हुए तस्वीर को डिलीट किया और ट्विट किया कि दोस्तों, मेरा ट्विटर हैंडल हैक कर लिया गया था। माफ कीजिए,जब तक मैं स्थिति के ठीक होने का संकेत नहीं देता तब तक इन सब चीजों को नजरअंदाज कीजिए।