हार्दिक पांड्या ने नीता अंबानी को कहा 'भाभी', फैंस ने ऐसे कमेंट कर खूब लिए मजे
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इन दिनो बेड रेस्ट पर चल रहे हैं। पांड्या ने लंदन में अपनी लोअर बैक इंजरी की सर्जरी कराई है। सर्जरी के बाद हार्दिक धीरे धीरे अपने सामान्य जीवन में लौटने की कोशिश कर रहे हैं। ऑपरेशन होने के कुछ दिन बाद ही पांड्या ने चलना शुरू किया जिसकी उन्होंने वीडियो भी शेयर की थी। पांड्या आईपीएल की मुंबई इंडियंस की टीम के हिस्सा हैं जिनकी सह-मालकिन नीता अंबानी हैं। नीता अंबानी पांड्या का हाल पूछने लंदन पहुंची जिसकी तस्वीर पांड्या ने सोशल मीडिया पर शेयर की लेकिन फैंस ने फोटो पर मजे लेना शुरू कर दिए।

पांड्या ने किया ये ट्वीट
पांड्या ने नीता अंबानी के साथ फोटो शेयर की। नीता अंबानी फूल लेकर हार्दिक पांड्या से मिलने पहुंचीं और उनकी तबीयत भी पूछी। हार्दिक ने ट्विटर पर लिखा, 'शुक्रिया भाभी लंदन में मुझसे मिलने आने के लिए। आपकी शुभकामनाएं और मनोबल बढ़ाने वाली बातें मेरे लिए काफी मायने रखती हैं। आप हमेशा से प्रेरणा रही हैं।' पांड्या के इस ट्वीट पर फैंस ने कमेंट करना शुरू कर दिए और कईयों ने नीता अंबानी को ट्रोल करते हुए कहा कि वह भाभी नहीं आंटी हैं।
|
एशिया कप में हुए थे चोटिल
बता दें कि पांड्या को एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान कमर में चोट लगी थी। इसके बाद से वो टीम में अंदर-बाहर होते रहे हैं। अंत में उन्होंने सर्जरी कराने का फैसला लिया। पांड्या ने सर्जरी के बाद के कुछ वीडियो शेयर किए हैं, जिसमें वो सर्जरी के बाद चलना शुरू करते नजर आए हैं। हार्दिक पांड्या दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज का हिस्सा थे, लेकिन टेस्ट टीम से उन्हें आराम दिया गया।
|
ठीक होने में लगेगा समय
इस ऑलराउंडर को ठीक होने में अभी लंबा समय लग सकता है। सर्जरी के बाद भी इससे उबरने में पंड्या को पांच महीने तक आराम करना होगा। पांड्या पीठ के निचले हिस्से में फ्रैक्चर के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए थे। वह बांग्लादेश के खिलाफ भी टी-20 सीरीज में नहीं खेल पाएंगे। इंग्लैंड में हुए वर्ल्ड कप के बाद उन्हें वेस्टइंडीज दौरे से भी आराम दिया गया था। वहीं इस साल की शुरुआत में इस चोट के कारण वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 और वनडे सीरीज से भी बाहर हो गए थे।
देखें फैंस ने क्या-क्या कमेंट्स किए-
भाभी नहीं मालकिन बोला करो। तुम्हारे जैसे भिखारी को पैसा, शोहरत, इज़्ज़त सब इन्हीं की वजह से मिला है। Yes अहँकार खुद पैदा किया है तूने अपने आप में। @SamitNChoudhary
— Avinash Sharma 🇮🇳 (@avisharma81) October 10, 2019
Jio ke daam kam karwa le bhabhi se varna "aaj mein krke aaya" ka plan kaise banayega Phone par 😂😂😂
— Pranjul Sharma (@Pranjultweet) October 10, 2019
Boss DK, aunty ki umar ki hai wo teri..bhabhi bolte hue sharam nahin aati 😂
— IRONY MAN (@karanku100) October 10, 2019
Mukeshbhai right now👇👇👇 pic.twitter.com/J3tqJo3vxm
— Yogi Rathod (@Rathodyogesh99) October 10, 2019
Jio ka range kam kyu araha hai..puch lena Bhaiyya!!!
— Omkar Bhatawadekar (@OmkarB26) October 10, 2019
Bhabhiyo ka pyr to hum sabko pasand hai😂😘
— नादान परिंदे🇮🇳 (@Gauri_doonite) October 10, 2019
Cool 😎....
— kanha (@niikki__) October 10, 2019
Neeta Bhabhi ko bhi pranam 😍
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
