कुंबले भी वाडा नियमों के खिलाफ
नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान व स्पिन गेंदबाज अनिल कुंबले भी वर्ल्ड एंटी-डोपिंग एजेंसी (वाडा) के नियमों को भारतीय क्रिकेटरों पर लागू करने के खिलाफ हैं। उन्होंने क्रिकेटरों का आह्वान करते हुए कहा कि आईसीसी-वाडा के गठबंधन के खिलाफ जंग लड़ें, जबकि कुंबले स्वयं वाडा की एथलीट समिति के सदस्य हैं।
पिछले साल नवंबर में वाडा की एथलीट समिति के सदस्य बने अनिल कुंबले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। जाहिर है, अब उन्हें किस बात का डर। बस वो भी वाडा नियमों के खिलाफ बोल पड़े। दिल्ली में मीडिया से बातचीत में कुंबले ने कहा कि वो वाडाकी 'वेयरअबाउट क्लॉज' की शर्त के खिलाफ हैं।
डोपिंग खेल भावना के मुताबिक नहीं
कुंबले का कहना है कि डोपिंग क्रिकेट की खेल भावना के अनुरूप नहीं है। सभी खेलों और खिलाड़ियों को इसके खिलाफ मिलकर जंग लड़नी चाहिए। कुंबले ने कहा, "क्रिकेट उच्च मूल्यों वाला खेल है। डोपिंग क्रिकेट की खेल भावना के मुताबिक नहीं है। कोई भी खेल डोपिंग के खिलाफ अकेले जंग नहीं लड़ सकता, लिहाजा इसके लिए मिल कर काम करना होगा कि दुनिया भर के खेलों के युवा खिलाड़ी यह समझे कि उन्हें हर हाल में सच्चा खेल खेलना है।"
असल में भारतीय क्रिकेटर वाडा की उस शर्त का विरोध कर रहे हैं, जिसमें उन्हें प्रतियोगिता से अलावा परीक्षण के लिए तीन महीने पहले अपने ठहरने के स्थान के बारे में बताना होगा। भारतीय क्रिकेटरों ने इस संहिता पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया। बीसीसीआई भी अपने क्रिकेटरों के साथ है।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications