Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

इंग्लैंड के लिए खेलेंगे जोफ्रा आर्चर, IPL को बीच में छोड़कर जाएंगे ये खिलाड़ी

नई दिल्ली। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने विश्व कप के लिए टीम के 15 खिलाड़ियों के नाम घोषित कर दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने आगामी पाकिस्तान के खिलाफ 5 वनडे मैचों की सीरीज के लिए जोफ्रा आर्चर और क्रिस जॉर्डन को भी चुना। वहीं विश्व कप को ध्यान में रखते हुए इंग्लैंड बोर्ड ने अपने खिलाड़ियों को बीच में आईपीएल छोड़ने का आदेश दे दिया है। यानि कि, कई बड़े खिलाड़ी टूर्नामेंट के आखिरी रोमांचक मुकाबलों से बाहर होते नजर आएंगे।

ईसीबी ने खिलाड़ियों को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर बयान के अनुसार 26 अप्रैल को या उससे पहले देश लौटने का निर्देश दिया है। जोस बटलर, बेन स्टोक्स और जोफ्रा आर्चर के रूप में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) को झटका लगने वाला है। वैसे भी यह टीम प्लेआफ से बाहर होने की कगार पर खड़ी है। वहीं सैम बिलिंग्स चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के साथ हैं और वह भी वापसी करेंगे। हालांकि उसने उन्होंने सीज़न में अब तक कोई खेल नहीं खेला है और उनके जाने से चेन्नई टीम को कोई नुकसा नहीं पहुंचने वाला है।

विश्व कप से खेलनी है पाकिस्तान से सीरीज
बता दें कि विश्व कप की शुरूआत से पहले इंग्लैंड को पाकिस्तान के साथ 5 वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है, जो 8 मई को शुरू होगी तथा 19 मई को खत्म होगी। इस दाैरान इंग्लैंड बोर्ड ने आर्चर को खेलने का माैका दिया है। आर्चर अपनी खतरनाक गेंदबाजी से दुनियाभर में लोहा मनवा चुके हैं। हालांकि वह विंडीज के हैं लेकिन इंग्लैंड की नजरें इस तेज रफ्तार गेंदबाज पर शुरू से ही थी।

Story first published: Wednesday, April 17, 2019, 16:52 [IST]
Other articles published on Apr 17, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+