कुंबले का खुलासा- इसलिए नहीं किया राहुल को रिटेन, अब ये बन सकता है कप्तान

नई दिल्ली। पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के मुख्य कोच अनिल कुंबले ने खुलासा किया है कि आईपीएल 2022 मेगा नीलामी से पहले केएल राहुल को रिटेन करने की योजना थी, लेकिन राहुल ने एक नई टीम के साथ जाने का फैसला लिया जिसका फ्रेंचाइजी ने भी सम्मान किया। कयास लगाए जा रहे थे कि राहुल नहीं चाहते थे कि पंजाब की टीम उन्हें रिटेन करे और मंगलवार, 30 नवंबर को रिटेंशन की घोषणा के बाद इसकी भी पुष्टि हो गई।

यह भी पढ़ें- IPL 2022 : केकेआर ने कर दी बड़ी गलती, इसे करना चाहिए था रिटेन

उन्हें अपने साथ बनाए रखना चाहते थे

उन्हें अपने साथ बनाए रखना चाहते थे

केएल राहुल 2018 में पीबीकेएस में शामिल हुए। बल्ले के साथ दो शानदार सीजन के बाद, राहुल को रविचंद्रन अश्विन की जगह 2020 में कप्तान के रूप में नामित किया गया। अश्विन दिल्ली कैपिटल्स में चले गए थे। हालांकि, राहुल अपनी टीम की किस्मत बदलने में विफल रहे क्योंकि PBKS दोनों सीजन में प्लेऑफ में जगह नहीं बना सका। कुंबले ने कहा कि राहुल को लेकर पीबीकेएस की बड़ी योजनाएं थीं और इसलिए, उन्हें फ्रैंचाइजी का कप्तान बनाया गया था।

कुंबले ने इंडिया टुडे में कहा, "बेशक, हमारे लिए सबसे बड़ी चुनौती राहुल थे। जाहिर है, हम उन्हें अपने साथ बनाए रखना चाहते थे। यही एक कारण है कि हमने उन्हें 2 साल पहले कप्तान के रूप में चुना था, इसलिए वह टीम के प्रमुख हो सकते हैं। लेकिन उन्होंने नीलामी में जाने का फैसला किया, हम उस फैसले का सम्मान करते हैं। यह खिलाड़ियों का विशेषाधिकार है।"

मयंक अग्रवाल एक संभावित कप्तान हैं

मयंक अग्रवाल एक संभावित कप्तान हैं

कुंबले ने मयंक अग्रवाल की भी प्रशंसा की, जिन्हें 14 करोड़ में रिटेन किया गया। जंबो नाम से मशहूर कुंबले ने कहा कि अग्रवाल में भविष्य में टीम की कप्तानी करने की क्षमता है। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि जब मयंक की बात आती है, तो पिछले 3 से 4 साल, वह हमारे साथ रहे हैं। उन्होंने हमारे लिए असाधारण रूप से अच्छा किया है। दो सालों में, मैं फ्रैंचाइजी से जुड़ा हूं, वह बहुत सफल रहा है। वह फिर से एक संभावित कप्तान हैं। वह लंबे समय से आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से जुड़े हुए हैं।"

पीबीकेएस ने युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को 4 करोड़ रुपए में रिटेन किया। कुंबले ने कहा कि वह पिछले कुछ सत्रों में इस युवा खिलाड़ी के प्रदर्शन से काफी प्रभावित हैं। कुंबले ने कहा, "अर्शदीप सिंह खास है जो पिछले दो सालों में पंजाब में शामिल हुआ है। वह केवल 21 साल का है, उस तरह की परिपक्वता और स्वभाव दिखाने के लिए हम यह सुनिश्चित करना चाहते थे कि वह फ्रैंचाइजी के साथ बना रहे।"

नीलामी के लिए बचाए हैं 72 करोड़

नीलामी के लिए बचाए हैं 72 करोड़

पंजाब किंग्स ने सिर्फ दो खिलाड़ियों को रिटेन किया। मयंक को 12 करोड़ रुपए, अर्शदीप को 4 करोड़ रुपए में रिटेन किया। वहीं जो रिलीज हुए हैं, वो हैं- क्रिस गेल, मनदीप सिंह, सरफराज खान, एडेन मार्कराम, दीपक हुड्डा, मोइसेस हेनरिक्स, जलज सक्सेना, फैबियन एलन, हरप्रीत बराड़, शाहरुख खान, सौरभ कुमार, केएल राहुल, प्रभसिमरन सिंह, निकोलस पूरन, मुरुगन अश्विन, रवि बिश्नोई , उत्कर्ष सिंह, मोहम्मद शमी, ईशान पोरेल, दर्शन नालकांडे, क्रिस जॉर्डन, नाथन एलिस, क्रिस जॉर्डन, झे रिचर्डसन, रिले मेरेडिथ। अब नीलामी के लिए पंजाब के पास सबसे ज्यादा 72 करोड़ बचा है।

Story first published: Wednesday, December 1, 2021, 12:17 [IST]
Other articles published on Dec 1, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+