नई दिल्ली। बीसीसीआई की प्रशासकों की समिति से इस्तीफा दे चुके रामचंद्र गुहा ने बीसीसीआई को जमकर फटकार लगाई है। इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने अनिल कुंबले, राहुल द्रविड़ और जहीर खान के मुद्दे पर बीसीसीआई को आड़े हाथों लिया है। गुहा ने बीसीसीआई द्वारा टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच के तौर पर भरत अरुण को हरी झंडी देने के संदर्भ में टिप्पणी की है।
रामचंद्र गुहा ने ट्वीट कर कहा है कि- "अनिल कुंबले मामले में शर्मनाक रवैये के बाद जहीर खान और राहुल द्रविड़ के प्रति यह तिरस्कार सामने आया है। कुंबले, द्रविड़ और जहीर क्रिकेट के मैदान पर वाकई महान थे, जिन्होंने अपना सब कुछ लगा दिया। वे इस सार्वजनिक अपमान के योग्य नहीं थे।"
The shameful treatment of Anil Kumble has now been compounded by the cavalier treatment of Zaheer Khan and Rahul Dravid.
— Ramachandra Guha (@Ram_Guha) July 16, 2017
Kumble, Dravid and Zaheer were true greats of the game who gave it all on the field. They did not deserve this public humiliation.
— Ramachandra Guha (@Ram_Guha) July 16, 2017
गौरतलब है कि बीसीसीआई ने रवि शास्त्री को भारतीय टीम का मुख्य कोच चुन लिया गया है। खबरें आईं थी कि जहीर खान को गेंदबाजी कोच बनाया जाएगा। राहुल द्रविड़ को विदेश दौरों के लिए बल्लेबाजी कोच बनाया जाएगा। लेकिन अब इस तरह की खबरों को गलत करार दिया जा रहा है। बीसीसीआई ने नया बयान जारी कर कहा कि सपोर्ट स्टाफ के मुद्दे पर कोच रवि शास्त्री के कहने पर ही कोई निर्णय लिया जाएगा।