अब दौड़ेगी रावलपिंडी एक्सप्रेस!
अदालत ने भले ही उन पर लगी पाबंदी हटाई है लेकिन उन पर लगा 70 लाख पाकिस्तानी रुपए का जुर्माना नहीं हटाया है.
इस साल अप्रैल में अनुशासनहीनता के कारण पीसीबी ने शोएब अख़्तर पर पाँच साल का प्रतिबंध लगाया था. शोएब अख़्तर ने पीसीबी अध्यक्ष नसीम अशरफ़ के ख़िलाफ़ भी आपत्तिजनक टिप्पणी की थी.
जिसके बाद बोर्ड ने उन पर मानहानि का भी मुक़दमा दायर किया था. लेकिन बाद में शोएब ने अपने व्यवहार के लिए माफ़ी मांगी, तो बोर्ड ने मुक़दमा वापस लिया.
शोएब की अपील के बाद बोर्ड की अपीलीय समिति ने पाबंदी घटा कर 18 महीने कर दी गई थी. शोएब इससे भी ख़ुश नहीं थे और उन्होंने इसे लाहौर हाई कोर्ट में चुनौती दी थी.
विवादों से भरा करियर
पिछले साल ट्वेंटी-20 विश्वकप से ठीक पहले शोएब अपने साथी खिलाड़ी मोहम्मद आसिफ के साथ मारपीट करने के मामले में 13 मैचों का प्रतिबंध झेल चुके हैं.
शोएब अख़्तर का करियर विवादों भरा रहा है. एक क्रिकेट दौर के दौरान गेंद से छेड़छाड़ और नियमों के उल्लंघन के लिए उन पर प्रतिबंध भी लगाया गया था.
अक्तूबर 2006 में हुए एक परीक्षण में उन पर प्रतिबंधित दवा लेने का आरोप लगा और उनके खेलने पर रोक लगा गई थी लेकिन बाद में एक अपील में इस रोक को हटा लिया गया.
फिर टवेन्टी-20 विश्व कप से पहले शोएब और उनके साथी मोहम्मद आसिफ़ के बीच झड़प हुई थी. इसके बाद शोएब पर 13 अंतरराष्ट्रीय मैचों का प्रतिबंध लगाया गया.
शोएब ने 46 टेस्ट मैचों में 178 विकेटें और 138 वनडे मैचों में 219 विकेट लिए हैं.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications