Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

नेट्स में जडेजा की गेंद पर बोल्ड होकर विराट हुए हैरान, वायरल VIDEO पर फैंस ने भी दी प्रतिक्रिया

नई दिल्ली: ऐसा बहुत ही कम बार होता है कि भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कोहली खेल के किसी फार्मेट में अपनी वैसी छाप नहीं छोड़ पाए जिसके लिए उनको जाना जाता है। लेकिन इस साल टेस्ट क्रिकेट में उनका प्रदर्शन कुछ ऐसा ही रहा है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया की अगुवाई कर रहे कोहली ने इस साल 4 टेस्ट मैचों में केवल 35 की औसत के साथ 210 रन बनाए हैं। कोहली के लिए टेस्ट करियर का दूसरा सबसे कमतर प्रदर्शन है। विशाखापट्टनम टेस्ट मैच की दोनों पारियों में कोहली बैटिंग के दौरान सहज लग रहे थे लेकिन बड़ा स्कोर बल्ले से नहीं निकला।

जडेजा ने नेट्स पर कोहली को किया बोल्ड-

जडेजा ने नेट्स पर कोहली को किया बोल्ड-

ऐसे में 10 अक्टूबर को पुणे टेस्ट से पहले कोहली नेट पर खूब अभ्यास कर रहे हैं। इसी बीच यहां भी वे जडेजा की गेंद पर बोल्ड हो गए जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कोहली को जडेजा की गेंदों का सामना करते हुए दिखाया गया है। तभी जडेजा की एक गेंद को आगे बढ़कर खेलने के प्रयास में कोहली चूक जाते हैं और बोल्ड हो जाते हैं। यह बहुत ही कम देखने को मिलता है क्योंकि कोहली स्पिनर्स को खेलने वाले एक बहुत अच्छे बल्लेबाज के तौर पर जाने जाते हैं।

ट्विटर पर फैंस की रही कुछ ऐसी प्रतिक्रिया-

हालांकि साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में भी लेफ्ट आर्म स्पिनर सेनुरन मुथुसामी की गेंद पर आउट हुए थे। कोहली के आउट होने पर ट्विटर पर भी लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं। किसी ने कोहली का मजाक बनाया है तो किसी ने जडेजा को बढ़ाचढ़ाकर पेश किए जाने वाला क्रिकेटर बताया है। फैंस का यह भी कहना है कि गेंद नीची रह गई थी जिसके चलते कोहली चूक गए वर्ना गेंद में कोई विशेष बात नहीं थी। तो वहीं कुछ फैंस को इस पर यकीन नहीं हुआ कि कोहली बोल्ड हो गए।

33 साल के लेग स्पिनर के नाम हुई टी-20 इंटरनेशनल में 10वीं हैट्रिक, विपक्षी टीम हुई ढेर

ऐतिहासिक हो सकता है पुणे टेस्ट-

ऐतिहासिक हो सकता है पुणे टेस्ट-

बता दें कि भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच जीतकर कोहली के पास इतिहास रचने का बहुत बड़ा मौका है। अभी तक भारत ने लगातार 10 घरेलू टेस्ट सीरीज में जीत दर्ज की है। ऐसे में भारत अगर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पुणे टेस्ट जीत लेता है तो यह उसकी घर में लगातार 11वीं टेस्ट जीत होगी। भारत ने विजाग टेस्ट 203 रनों से जीता था जिसकी बदौलत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में भारत 160 अंकों के साथ टॉप पर बना हुआ है।

Story first published: Thursday, October 10, 2019, 9:07 [IST]
Other articles published on Oct 10, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+