For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कुंबले को अपने खिलाड़ियों पर गर्व है

By Staff
गॉल टेस्ट में शानदार जीत के बाद भारतीय टीम के कप्तान अनिल कुंबले ने कहा है कि जिस तरह खिलाड़ियों ने मैच में वापसी की, उन्हें उस पर गर्व है.

पहला टेस्ट भारत एक पारी और 239 रनों से हार गया था. लेकिन दूसरे टेस्ट में शानदार वापसी करते हुए भारत ने चौथे दिन ही श्रीलंका को धूल चटा दी.

जिस तरह हमने इस टेस्ट में खेल दिखाया है, उस पर मुझे गर्व है. पहले टेस्ट में तो हमारे साथ कुछ भी अच्छा नहीं हुआ. लेकिन दूसरे टेस्ट में हमने शानदार वापसी की
मैच के बाद प्रेस कॉन्फ़्रेंस में अनिल कुंबले ने कहा, "जिस तरह हमने इस टेस्ट में खेल दिखाया है, उस पर मुझे गर्व है. पहले टेस्ट में तो हमारे साथ कुछ भी अच्छा नहीं हुआ. लेकिन दूसरे टेस्ट में हमने शानदार वापसी की."

कुंबले ने कहा कि उन्हें अपने साथी खिलाड़ियों पर गर्व है, जिन्होंने काफ़ी संयम से काम लिया और शानदार जीत दिलाई. कप्तान ने ख़ासकर वीरेंदर सहवाग की जम कर सराहना की.

प्रशंसा

सहवाग ने पहली पारी में 201 और दूसरी पारी में 50 रन बनाए थे. उन्हें मैन ऑफ़ द मैच भी चुना गया. कुंबले ने ख़ासतौर पर सहवाग की पहली पारी का ज़िक्र किया.

कुंबले ने सहवाग की जम कर प्रशंसा की

कुंबले ने कहा, "वीरू ने पहली पारी में जैसी बल्लेबाज़ी दिखाई वो ज़बरदस्त थी. उन्होंने 329 रन में से 201 रन तो अकेले ही बना डाले. दूसरी पारी में भी सहवाग ने शानदार खेल दिखाया."

कप्तान कुंबले ने सहवाग के अलावा हरभजन सिंह की भी सराहना की. भज्जी ने इस टेस्ट में कुल 10 विकेट लिए और भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई.

उन्होंने ईशांत शर्मा के योगदान की भी प्रशंसा की. ईशांत ने दूसरी पारी में भारत की ओर से शानदार गेंदबाज़ी की.

दूसरी ओर श्रीलंका के कप्तान महेला जयवर्धने ने अपनी टीम की ख़राब बल्लेबाज़ी को हार के लिए ज़िम्मेदार बताया. उन्होंने कहा कि मैच के चौथे दिन 307 रन का पीछा करना आसान नहीं था लेकिन बल्लेबाज़ तो पिच पर टिक ही नहीं पाए.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+