Asia Cup 2018: एशिया के किंग बने महेंद्र सिंह धोनी, रच दिया इतिहास
नई दिल्ली। एशिया कप के फाइनल में भारत और बांग्लादेश के मुकाबले के दौरान महेंद्र सिंह धोनी ने साबित कर दिया कि वह विकेट के पीछे क्यों किंग कहे जाते हैं।
शुक्रवार को उन्होंने दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में धोनी ने एक और कीर्तिमान रच दिया। बांग्लादेशी कप्तान मुशरफे मुर्तजा (7 रन) को स्टंप कर धोनी ने अपना 800वां शिकार पूरा किया। इससे पहले उन्होंने शतकवीर लिटन दास (121 रन) को स्टंप कर अपना 799वां शिकार किया था। दोनों ही बार उन्होंने कुलदीप यादव की फिरकी पर स्टंपिंग की।
धोनी 800 शिकार करने वाले विश्व के तीसरे और भारत के पहले विकेटकीपर बन गए हैं। इतना ही नहीं, वह एशिया के पहले विकेटकीपर हैं, जिन्होंने यह कारनामा किया है। श्रीलंका के कुमार संगकारा के नाम 678 शिकार दर्ज हैं। धोनी ने अब तक टेस्ट में 256 कैच-38 स्टंप, वनडे में 306 कैच-113 स्टंप और टी-20 इंटरनेशनल में 54 कैच- 33 स्टंप किए हैं।
इंटरनेशनल क्रिकेट (टेस्ट+ वनडे+ टी-20 I) में सर्वाधिक शिकार
1. मार्क बाउचर (साउथ अफ्रीका- 1997-2012): 467 मैच, 998 शिकार
2. एडम गिलक्रिस्ट (ऑस्ट्रेलिया- 1996-2008): 396 मैच, 905 शिकार
3. महेंद्र सिंह धोनी (भारत- 2004-2018): 510* मैच, 800 शिकार
(धोनी- 510* मैच- 90 टेस्ट, 327 वनडे, 93 टी-20 इंटरनेशनल)
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
