Asia Cup 2018: इस बेहद खास रिकॉर्ड से चूके टीम इंडिया को एशिया विजेता बनाने वाले 'हिटमैन' शर्मा
नई दिल्ली। एशिया कप 2018 का मुकाबला अब समाप्त हो चुका है और एक बार फिर भारत ने इस सीरीज पर अपना कब्जा कर लिया और 7वीं बार इस खिताब पर अपनी पकड़ बनाई। डिफेंडिंग चैंपियन भारत का फाइनल मुकाबला शुक्रवार को पिछली बार की तरह ही बांग्लादेश से था और एक बार फिर टीम इंडिया ने अपनी बादशाहत कायम रखी। बता दें कि इस बार टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथों में थी और उन्होंने इस सीरीज में अपने बल्ले और कप्तानी दोनों से ही लोगों को खासा प्रभावित किया। बता दें कि फाइऩल मुकाबले में शर्मा 2 रन से अपना अर्धशतक लगाने से चूक गए जिससे उनके हाथों से एक बड़ा रिकॉर्ड भी निकल गया।
फिसल गया ये बड़ा रिकॉर्डः गौरतलब हो कि अगर इस टूर्नामेंट की बात करें तो रोहित ने हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ 23 रन की पारी खेलने के बाद पाकिस्तान के खिलाफ 52 रन, बांग्लादेश के खिलाफ सुपर फोर में नाबाद 83 और पाकिस्तान के खिलाफ सुपर फोर में नाबाद 111 रन की पारी खेली। वहीं फाइऩल में वो 48 रन ही बना सके। रोहित अगर दो रन और बनाकर अपना अर्धशतक पूरा कर लेते तो वह एशिया कप में लगातार चार बार 50 या उससे अधिक रन बनाने वाले पहले कप्तान बन जाते हैं, लेकिन वह इस रिकॉर्ड से चूक गए।एशिया कप में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड कुमार संगकारा के नाम हैं। संगकारा ने 8 अर्धशतक लगाए हैं। वहीं रोहित के नाम अभी 7 अर्धशतक हैं, अगर वह यहां अपना अर्धशतक पूरा कर लेते तो इस सूची ने वह संगकारा के बराबर आ जाते। भारत की ओर रोहित के अलावा सचिन तेंदुलकर के नाम भी एशिया कप में सात अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
