IND W vs SA W: रिकॉर्ड रन चेज के साथ भारत ने बनाया लगातार सीरीज जीतने का रिकॉर्ड
नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में रिकॉर्ड जीत दर्ज करते हुए सीरीज पर कब्जा जमा लिया है। 3 मैचों की इस सीरीज में यह भारत की लगातार दूसरी जीत है। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए दक्षिण अफ्रीकी महिला टीम ने लॉरा वोल्वार्ड्ट की 69 रन की पारी की बदौलत 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 247 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारतीय महिला टीम ने 48 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया।
भारत की जीत में पूनम राउत और कप्तान मिताली राज का अहम योगदान रहा। दोनों ने अर्धशतकीय पारियां खेली। पूनम ने जहां 65 रनों का योगदान दिया तो वहीं मिताली ने 66 रन बनाए। इसके अलावा हरमनप्रीत कौर 27 गेंदों पर 39 रन बनाकर नाबाद रहीं। इससे पहले भारत को ओपनिंग में प्रिया पूनिया (20) और जेमिमा रोड्रिग्ज (18) ने ठीक-ठाक शुरुआत दी थी।
यह भारतीय महिला टीम के लिए वनडे क्रिकेट में रनों का पीछा करते हुए सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के ही खिलाफ 2017 में 245 रनों के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा किया था। इतना ही नहीं, यह दक्षिण अफ्रीकी महिला टीम के खिलाफ किसी विरोधी टीम द्वारा किया गया सबसे बड़ा ODI चेज भी है।
इसके अलावा यह भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने लगातार 5वीं ODI सीरीज जीती है जो टीम के इतिहास का सबसे लंबा जीत का सिलसिला है। भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया के हाथों घरेलू सीरीज 0-3 से हारने के बाद अपनी जीत का सिलसिला कायम किया था।
इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने बल्लेबाजी करते हुए लॉरा वोल्वार्ड्ट (69) के अलावा लिजली ली के 40 रनों की बदौलत पहले विकेट के लिए 76 रनों की साझेदारी की। इसके अलावा मध्यक्रम में डू प्रीज (44) और लारा गुडॉल (38) ने भी अच्छी पारियां खेली। भारत की ओर से शिखा पांडे, एक्ता बिष्ट और पूनम यादव ने 2-2 विकेट लिए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
