'बैडमिंटन में स्कर्ट को अनिवार्य करने पर हमें आपत्ति है'
नई दिल्ली। बैडमिंटन में महिला खिलाड़ियों के स्कर्ट पहनने को अनिवार्य किए जाने के बाद से लगातार इस मामले में आपत्तियां समाने आ रही हैं। राष्ट्रीय महिला आयोग ने अब बैडमिंटन अधिकारियों के इस फैसले पर आपत्ति जताई है। हालांकि अब तक किसी महिला खिलाड़ी ने खुल कर इस फैसले का विरोध नहीं किया है लेकिन मीडिया में ऐसी तमाम खबरे हैं कि इसे अनिवार्य किया जाना महिला खिलाड़ियों को अखर रही है।
महिला आयोग ने बैडमिंटन की महिला खिलाड़ियों के स्कर्ट पहनने को अनिवार्य किए जाने को 'गलत' और 'पुरुषप्रधान मानसिकता का प्रतिरूप' करार दिया है। महिला आयोग ने कहाकि किसी खेल को आकर्शक बनाने के लिए किसी विशेष ड्रेस को लागू करना गलत है। खेल को खेल की तरह देख जाना चाहिए, महिला आयोग ने कहाकि अगर जरूरत पड़ी तो हम बैडमिंटन फेडरेशन को पत्र लिखेंगे।
आश्चर्य की बात है कि महिला आयोग बैडमिंटन में स्कर्ट को अनिवार्य किए जाने के खिलाफ जिन तर्कों को पेश कर रहा है वो आईपीएल में अर्से से धड़ल्ले से इस्तेमाल हो रहे हैं। चियरगर्ल्स पर कई बार विवाद उठने के बाद भी महिला आयोग ने कभी इस पर आपत्ति नहीं जताई जबकि सभी जानते हैं कि उनका इस्तेमाल खेल को ग्लैमरस बनाने के लिए ही किया जाता है।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:14 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications