Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL से बाहर होने के बाद भावुक हुई किंग्स इलेवन पंजाब की टीम, धोनी की बात को दोहराया

नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स ने आज आईपीएल में बड़ा उलटफेर करते हुए किंग्स इलेवन पंजाब की टीम के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी थी, लेकिन आज के मैच में 9 पंजाब को 9 विकेट से मात देकर पंजाब के भी आईपीएल 2020 के सफर को खत्म कर दिया। आईपीएल से बाहर होने के बाद पंजाब की टीम ने ट्वीट करके दुख जाहिर किया है।

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में हार के बाद केएल राहुल ने कहा ''दुर्भाग्यपूर्ण है कि मैच हमारे पक्ष में नहीं रहा लेकिन टीम पर गर्व है। उम्मीद है कि इस सीजन को भूलकर अगले साल मजबूती से आगे आएंगे। यदि आप इसे पीछे देखते हैं, तो हमारी जेब में बहुत सारे मैच थे लेकिन हम लाइन पर नहीं पहुंच सके। हमारी गलती रही है। टूर्नामेंट की शुरुआत में, कई रोमांचक मैच हमें जीत से दूर ले गए। हम सभी गलतियां करते हैं और हमने इस सीजन में कुछ नया बनाया है। हमें हार को स्वीकार करने, इससे सीखने और मजबूत होने की जरूरत है।'' बता दें कि पंजाब की टीम ने 14 मैच में से 6 मैच जीते जबकि 8 मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा। पंजाब की टीम के पास 12 अंक है। अंक तालिका की बात करें तो पंजाब की टीम पांचवे पायदान पर है।

वहीं मैच में जीत के बाद धोनी ने कहा कि आईपीएल की शुरुआत में हमने एक टीम बनाई और उसने काफी अच्छा किया। लेकिन समय ऐसा आता है जब आपको कुछ बदलाव की जरूरत होती है, अगली पीढ़ि को जिम्मेदारी देने की जरूरत होती है। चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस के बारे में धोनी ने कहा कि हम फिर से मजबूत वापसी करेंगे, इसी के लिए हम जाने जाते हैं। यह साल हमारे लिए मुश्किलभरा था। यह ऐसा सीजन था जिसमे अधिकतर टीमों ने अच्छा खेल दिखाया। रितुराज ने जबरदस्त बैटिंग की, उन्हें कोरोना हो गया और वो बाहर हो गए। 20 दिन के बाद भी वह फिट नहीं थे, उन्हें प्रैक्टिस का भी पूरा मौका नहीं मिला।

Story first published: Sunday, November 1, 2020, 20:42 [IST]
Other articles published on Nov 1, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+