#KXIPvsKKR: किंग्स इलेवन पंजाब ने कोलकाता को 14 रनों से हराया
मोहाली। आईपीएल दंगल में आज किंग्स इलेवन पंजाब ने एक रोमाचंक मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स को 14 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ ही पंजाब ने आईपीएल प्लेऑफ में बने रहने की अपनी उम्मीदों को भी जिंदा रखा है। 168 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता की शुरूआत काफी तेज थी, लेकिन फिर 10वें ओवर में लगातार दो विकेट लेकर राहुल तेवतिया ने पंजाब की मैच में वापसी कराई। यहां से पंजाब ने अंत तक मैच में अपना दबदबा बनाए रखा और कोलकाता को 153 रनों पर रोक कर मैच में 14 रनों से जीत दर्ज की। इससे पहले इससे पहले टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी किंग्स इलेवन पंजाब ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 167 रन बनाए। पंजाब की तरफ से सर्वाधिक रन कप्तान ग्लैन मैक्सवेल(44) ने बनाए।
मैच का LIVE UPDATE:
- किंग्स इलेवन पंजाब ने कोलकाता को 14 रनों से हराया
- मैच खत्म, 20 ओवर में कोलकाता 153 रनों पर सिमटी
- आखिरी ओवर में कोलकाता को जीत के लिए 20 रनों की जरुरत, 4 विकेट हाथ में
- 19वें ओवर में कोलकाता को लगा छठा झटका, युफुफ पठान 2 रन बना आउट
- 18 ओवर के बाद कोलकाता 139/5, जीत के लिए 12 गेंद में 29 रन की जरूरत
- 18वें ओवर में कोलकाता को लगा दोहरा झटका, मनीष पांडे(18) के आउट होने के बाद क्रिसलिन(84) भी हुए रन आउट
- 16 ओवर बाद कोलकाता 124/3, जीत के लिए अभी 44 रनों की जरुरत
- 14 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर 105/3, जीत के लिए अभी भी 62 रनों की जरुरत
- 10 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर 79/3, क्रिसलिन- मनीष पांडे की जोड़ी क्रीज पर
- अगली ही गेंद पर रॉबिन उथप्पा भी आउट, तेवतिया के नाम एक और सफलता
- कोलकाता को दूसरा विकेट गिरा, तेवतिया ने गौतम गंभीर को किया आउट
- 8 ओवर के बाद कोलकाता 68/1
- 6 ओवर का पावररप्ले खत्म, कोलकाता 61/1, गंभीर और क्रिस लिन की जोड़ी क्रीज पर
- कोलकाता का एक विकेट गिरा, स्कोर 50 के पार
- सुनील नारायण 18 रन बना आउट, मोहित शर्मा ने किया बोल्ड
- 168 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइराइडर्स, सुनील नारायण क्रिस लिन की जोड़ी क्रीज पर
- किंग्स इलेवन पंजाब ने केकेआर को जीत के लिए 168 रनों का दिया लक्ष्य
- पंजाब की पारी खत्म, 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 167 रन बनाए
- क्रिस वोक्स ने नाम एक और विकेट, स्वपनिल सिंह (2) को किया आउट
- 18 ओवर के बाद पंजाब 148/5, अक्षर पटेल-स्वपनिल सिंह की जोड़ी क्रीज पर
- पंजाब का 5वां विकेट गिरा, 38 रन बना साहा हुए आउट, कुलदीय यादव के किया आउट
- 16 ओवर के बाद पंजाब 128/4, साहा-अक्षर पटेल की जोड़ी क्रीज पर
- पंजाब को चौथा झटका, मैक्सवेल 44 रन बना आउट, कुलदीप यादव ने लिया विकेट
- 14वें ओवर में पंजाब का स्कोर 100 रन के पार
- 10 ओवर का मैच खतम, पंजाब 63/3, साहा-मैक्सवेल की जौड़ी क्रीज पर
- पंजाब का तीसरा विकेट गिरा, शान मार्श 11 रन बना आउट, क्रिस वोक्स ने लिया विकेट
- 6 ओवर का पवारप्ले खत्म, पंजाब 41/2, रिद्धिमान साहा- शान मार्श की जोड़ी क्रीज पर
- पंजाब को दूसरा झटका, मनन वोहरा के बाद गुप्टिल भी हुए आउट
- 5 ओवर के बाद पंजाब 39/1, मार्टिन गुप्टिल-शान मार्श की जोड़ी क्रीज पर
- पंजाब को पहला झटका, मनन वोहरा 25 रन बना आउट, उमेश यादव ने लिया विकेट
- 2 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 8/0
- मैच शुरू, पंजाब की तरफ से मार्टिन गुप्टिल और मनन वोहरा की जोड़ी क्रीज पर उतरी
- कोलकाता ने जीता टॉस, पंजाब को दी पहले बल्लेबाजी
- कुछ ही देर में होगा टॉस
दोनों टीमें इस प्रकार है:
किंग्स इलेवन पंजाब: ग्लेन मैक्सवेल (कप्तान), डेविड मिलर, मनन वोहरा, हाशिम अमला, शॉन मार्श, डारेन सैमी, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), निखिल नाइक, ईशांत शर्मा, अरमान जाफर, मार्टिन गप्टिल, इयोन मोर्गन, रिंकु सिंह, संदीप शर्मा, अनुरीत सिंह, मोहित शर्मा, केसी करियप्पा, प्रदीप एरॉन, स्वप्निल सिंह, टी. नटराजन, मैट हेनरी, वरुण एरॉन, अक्षर पटेल, मार्कस स्टोइनिस, गुरकीरत मान और राहुल तेवतिया।
कोलकाता नाइट राइडर्स: गौतम गंभीर (कप्तान), सुनील नरेन, कुलदीप यादव, मनीष पांडे, सूर्यकुमार यादव, पीयूष चावला, रॉबिन उथप्पा, यूसुफ पठान, शेल्डन जैक्सन, अंकित सिंह राजपूत, ट्रेंट बाउल्ट, क्रिस वोक्स, ऋषि धवन, नाथन कल्टर नाइल, रोवमान पावेल, आर. संजय यादव, इशांक जग्गी, डारेन ब्रावो, सायन घोष और कोलिन डी ग्रांडहोमे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
