INDvsAUS: इस गेंदबाज ने सबसे अधिक बार विराट को बनाया अपना शिकार, अपने नाम दर्ज किया ये रिकॉर्ड
नई दिल्ली। भारत ने अपनी दूसरी पारी की शुरूआत उम्दा की। आजकल आलोचकों के निशाने पर चल रहे केएल राहुल इस बार सकारात्मक सोच के साथ बल्लेबाजी करते दिखे। उनकी 44 रनों की पारी के दौरान कई दर्शनीय शॉट देखने को मिले। इससे पहले भारत को पहला झटका 18 रनों पर मुरली विजय के रूप में लगा। उनको स्टार्क ने आउट किया, उसके बाद राहुल भी ज्यादा देर तक नहीं टिक सके और ऑफ स्टंप के बाहर जाती हेजलवुड की गेंद पर एज आउट हो गए। इसके बाद विराट कोहली नाथल लियोन की गेंद विराट कोहली आउट हो गए। उन्होंने 34 रन बनाए थे। विराट कोहली को नाथन लियोन नेे आउट करते ही एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

भारत की पकड़ मजबूत:
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी ए़डिलेड टेस्ट का तीसरा दिन भारत के पक्ष में समाप्त हो गया। टीम इंडिया ने ना केवल कंगारूओं के निचले क्रम के बल्लेबाजों की जल्दी समेट दिया, बल्कि बाद में बल्लेबाजी में भी बढ़िया खेल दिखाते हुए अब तक 166 रनों की बढ़त ले ली है। तीसरे दिन स्टंप्स तक भारत ने 3 विकेट के नुकसान पर 151 रन बना लिए थे। चेतेश्वर पुजारा (40) और आजिंक्य रहाणे (1) क्रीज पर मौजूद हैं।

विराट को लियोन ने बनाया शिकार:
भारतीय पारी को धीमे-धीमे आगे बढ़ा रहे विराट कोहली ने 103 गेंदों का सामना 34 रन बना लिए थे, लेकिन अगली ही गेंद पर लियोन ने कोहली का काम तमाम कर दिया। लियोन की गेंद पर कोहली का बैट और पैड लगा और फिर गेंद गई सीधे एरॉन फिंच के हाथों में। टेस्ट क्रिकेट में ये छठा मौका रहा जब लियोन ने कोहली का विकेट चटकाया है।

लियोन निकले आगे:
टेस्ट मैच में विराट कोहली को अपना शिकार बनाने के मामले में नाथन लियोन जेम्स एंडरसन से आगे निकल गए हैं। विराट को लियोन ने 6 बार, एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रांड ने 5 बार आउट किया। इसके अलावा पीटर सिडल मार्ने मार्केल और अब्दुल राशिद ने विराट कोहली को 4 बार अपना शिकार बनाया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
