Boxind Day Test: रिकी पोंटिंग ने चेतेश्वर पुजारा के शतक पर सवाल उठाते हुए कही ये बात
नई दिल्ली। चेतेश्वर पुजारा ने बॉक्सिंग डे टेस्ट पर शानदार शतक लगाकर भारत को मैच में बढ़िया स्थिति में पहुंचा दिया है। लेकिन ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग पुजारा की इस पारी का दूसरा पहलू सोच रहे हैं जिसके अनुसार ये शतकीय पारी भारत पर पलटकर भारी भी पड़ सकती है। बता दें कि पुजारा ने मैच के दूसरे दिन अपना शतक पूरा करते हुए कोहली के साथ 170 रनों की भागेदारी भी की थी।
पोंटिंग ने पुजारा की पारी की आलोचना करते हुए कहा कि पुजारा की पारी बेहद धीमी थी और यह पूरे मैच के नतीजे पर भी असर डाल सकती है। पोंटिंग ने कहा, 'भारत यदि यह मैच जीत जाता है तो यह अच्छी पारी कही जाएगी। लेकिन अगर भारत को ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को समेटने के लिए पर्याप्त समय नहीं मिला तो पुजारा की पारी पर सवाल उठेंगे। पुजारा ने सीरीज में अपना दूसरा शतक बनाया है और वह आसानी से आउट होते नहीं दिख रहे हैं। इसका मतलब यह है कि वे सीरीज में अच्छा खेल दिखा रहे है। लेकिन इस पारी में उन्होंने अपने आपको ज्यादा ही बंद कर लिया था।'
पुजारा ने इस पारी के लिए कुल 319 गेंद खेली थी और 106 रन बनाए थे। यह निश्चित रूप से आज के खेल के हिसाब से एक बेहद धीमी पारी थी। हालांकि पुजारा ने भी इस बात को स्वीकार किया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यहां पिच पर असमान उछाल के कारण काफी दिक्कतें आई। मैं किसी और जगह खेलता तो कम से कम 140-150 रन बना चुका होता। बता दें कि पुजारा के अलावा भारतीय टीम की भी बड़ा स्कोर बनाने के बावजूद आलोचना हो रही है। क्रिकेट पंडितों का मानना है कि भारत को अपनी पारी जल्दी घोषित कर देनी चाहिए थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
