ब्रिस्बेन। इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी सारा टेलर क्रिकेट जगत में इतिहास बनाने जा रही हैं। सारा ऑस्ट्रेलिया की पुरुषों की ए ग्रेड टीम का हिस्सा बनेंगी। सारा नार्दर्न डिस्ट्रिक्ट क्लब के लिए पोर्ट एडीलेड टीम के खिलाफ दो दिवसीय मैच में खेलेंगी। यह मैच दक्षिणी ऑस्ट्रेलिया का एलीट मेन्स कंपटीशन है।
टीम इंडिया और भारतीय क्रिकेट से जुड़े 10 रोचक तथ्य
भारत में जीने का तरीका है क्रिकेट, तो क्यों न खुलकर जियें
आपको बता दें कि इससे 1987 से पहले दो दिवसीय क्रिकेट के ए ग्रेड टीम में किसी भी महिला ने पुरुषों की टीम की ओर से नहीं खेला है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की पूर्व तेज गेंदबाज कैथरीन फिट्जपैट्रिक ने टी-20 मैच डैंडोनॉग क्लब की ओर से 2006-07 में खेला था।
सारा टेलर मौजूदा समय में आईसीसी महिला इंटरनेशनल टीम की खिलाड़ी है। वहीं इस टूर्नामेंट में खेलने से पहले सारा ने कहा कि वह काफी नर्वस और एक्साइटेड हैं।
टेलर ने कहा कि वह क्रिकेट में अपनी क्षमताओं को हमेशा से परखना चाहती थी और देखना चाहती हैं किस क्षमता तक मैं इस खेल को खेल सकती हूं। वहीं स्लेजिंग के जवाब में उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए सम्मान की बात होगी क्योंकि खिलाड़ी मुझे बाकी खिलाड़ियों की ही तुलना में देख रहे होंगे।
सारा टेलर ने आठ टेस्ट मैच, 98 वनडे मैच और 73 टी-20 मैच खेले हैं। वह इंग्लैंड क्रिकेट टीम की विकेट कीपर हैं और वह आठवें क्रम पर बल्लेबाजी करती हैं। सारा इससे पहले भी सारा ने दो साल पहले वाल्मले के लिए प्रीमियर लीग में पुरुषों की टीम के साथ खेला था।