For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

श्रीलंका के तेज गेंदबाज लहिरू कुमारा कोरोना संक्रमित, वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज का थे हिस्सा

कोलंबो। Lahiru Kumara: श्रीलंका के तेज गेंदबाज लहिरू कुमारा जिन्हें टेस्ट टीम में चुना गया था वो कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। आगामी वेस्ट इंडीज टूर के लिए कुमारा का टीम में चयन किया गया था, लेकिन अब वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। रविवार को पीसीआर टेस्ट में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिसके बाद उन्हें श्रीलंक सरकार द्वारा कोविड के मद्देनजर तय किए गए हेल्थ प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए कहा गया है। इसके बाद श्रीलंका क्रिकेट की ओर से बयान जारी करके कहा गया है किआगामी वेस्टइंडीज टूर से पहले सभी खिलाड़ियों को पीसीआर टेस्ट कराने के लिए कहा गया था, इस दौरान लहिरु कुमारा का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। श्रीलंका क्रिकेट सामान्य प्रक्रिया के तहत काम करता रहेगा और तय हेल्थ प्रोटोकाल का पालन करेगा।

बता दें कि श्रीलंका की टीम 23 फरवरी को वेस्टइंडीज के दौरे के लिए रवाना होगी। वेस्टइंडीज में श्रीलंका की टीम तीन टी-20 मैच, तीन वनडे मैच और दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलीग। यहां खिलाड़ियों को 3 मार्च से 2 अप्रैल तक एंटिगुआ में बायो बबल में रहना होगा। बता दें कि पिछले हफ्ते श्रीलंका की टीम ने पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज चामिंडा वास को वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम का गेंदबाजी कोच नियुक्त किया था। अपने बेहतरीन करियर में चामिंडा वास ने कुल 111 टेस्ट मैच में 335 विकेट और 322 वनडे मैचों में 400 विकेट हासिल किए हैं। बता दें कि श्रीलंका वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला टेस्ट मैच 21 मार्च से खेलेगा जबकि दूसरे टेस्ट मैच 29 मार्च को खेला जाएगा।

Story first published: Monday, February 22, 2021, 14:39 [IST]
Other articles published on Feb 22, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+