आईपीएल : राजस्थान ने 10 ओवर में 4 विकेट पर 57 रन बनाए (लीड-2)
दिल्ली की कसी हुई गेंदबाजी के समक्ष राजस्थान को कोई भी बल्लेबाज अभी तक जमकर नहीं खेल सका। राजस्थान की ओर से स्वप्निल असनोदकर और ग्रीम स्मिथ ने पारी की शुरुआत की। दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर आसनोदर के रूप में राजस्थान का पहला विकेट गिरा। उन्होंने पांच रन बनाए। उन्हें डिर्क नान्स ने आउट किया।
पांचवें ओवर की पांचवी गेंद पर नमन ओझा भी चलते बने। उन्होंने 24 रनों की पारी खेली। अमित मिश्रा ने उन्हें बोल्ड किया।
पिछले मैच में महज 37 गेंदों पर शतक जड़ने वाले यूसुफ पठान आज अपना खाता भी नहीं खोल सके। परवेज माहरूफ की एक गेंद पर वह एवी डिविलियर्स को कैच थमा बैठे। नौवें ओवर की पहली गेंद पर स्मिथ भी पेवेलियन लौट गए। उन्होंने 18 रनों की पारी खेली। उन्हें बाएं हाथ के मध्यम गति के तेज गेंदबाज प्रदीप सांगवान ने आउट किया।
दिल्ली की ओर से नान्स, मिश्रा, माहरूफ और सांगवान को एक-एक विकेट मिले।
ज्ञात हो कि दिल्ली और राजस्थान की टीमें इस प्रतियोगिता में अपना दूसरा मैच खेल रही हैं। राजस्थान को अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ एक रोमांचक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था वहीं दिल्ली की टीम ने अपने पहले मैच में किंग्स इलेवन पंजाब को पांच विकेट से मात दी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications