एक बार फिर जोरदार वापसी करने जा रहे हैं लक्ष्मीपति बालाजी

By Rizwan

नई दिल्ली। 2004 में पाकिस्तान दौरे पर अपनी गेंदबाजी के साथ-साथ जोरदार छक्कों कों लिए मशहूर हुए भारत के पूर्व तेज गेंदबाज लक्ष्मीपति बालाजी अब एक नई भूमिका में दिखाई देंगे। बालाजी आईपीएल सीजन 2017 में कोलकाता नाइट राइडर्स के बॉलिंग कोच की भूमिका में होंगे। बालाजी पाक के दिग्गज गेंदबाज वसीम अकरम की जगह लेंगे। इंडियन प्रीमियर लीग के 2017 सीजन से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने लक्ष्मीपति बालाजी को अपना गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है। कई बार अपनी वापसी से चौंकाने वाले बालाजी से इस भूमिका में भी धमाकेदार प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।

बालाजी को बॉलिंग कोच बनाए जाने के बारे में घोषणा करते हुए केकेआर के सीईओ वैंकी मैसूर ने बताया है कि बालाजी पहले भी केकेआर का हिस्सा रहे हैं और टीम के लिए मेहनत की है। उनके टीम के साथ एक बार फिर से जुड़ने से वो बेहद खुश हैं। इससे पहले बालीजी केकेआर के साथ गेंदबाज के तौर पर जुड़े थे। इस बार बालाजी बॉलिंग कोच की भूमिका में केकेआर के साथ जुड़े हैं। बालाजी 2011 से 2013 तक केकेआर का हिस्सा रहे और गेंदबाजी आक्रमण की कमान संभालते रहे। उनके टीम में होते हुए केकेआर ने 2012 में खिताब जीता। अभी तक पाकिस्तान के वसीम अकरम केकेआर के बॉलिंग कोच की भूमिका में थे, उनकी जगह अब बालाजी लेंगे।

बालाजी ने बीते साल सितंबर 2016 में प्रथम श्रेणी क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी, जिसके बाद वो तमिलनाडु की टीम के साथ गेंदबाजी कोच के रूप में जुड़ गए। बालाजी को भारत के लिए तीनों फॉर्मेट टेस्ट, वनडे और टी-20 में खेलना का मौका मिला है। बालाजी अपने गेंदबाजी के दौरान मुस्कुराते रहने के अपने अंदाज के लिए खूब मशहूर हुए। 2004 के पाकिस्तान दौरे पर शोएब अख्तर पर जोरदार शॉट मारकर वो भारतीय दर्शकों के चहेते बन गए थे।
पढ़ें- सौरव गांगुली ने खारिज की अटकलें, कहा- BCCI अध्यक्ष पद की रेस में नहीं

Story first published: Wednesday, January 4, 2017, 13:12 [IST]
Other articles published on Jan 4, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+