Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

फेडरर को बड़ी कठिनाई से मिली जीत

आस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीतने के बाद पहला टूर्नामेंट खेल रहे फेडरर ने रोमानिया के विक्टर हेनेस्कू को 6-3, 6-7, 6-1 से हराया।

अगले दौर में फेडरर की भिड़ंत साइप्रस के मार्कस बघदातिस से होगी। बघदातिस ने तीसरे दौर में फ्रांस के अर्नाड क्लीमेंट को 7-6 (9-7), 6-1 से हराया।

दूसरी ओर, पहले दौर में बाई हासिल करने वाले विश्व के तीसरे वरीय खिलाड़ी ब्रिटेन के एंडी मरे भी जीत हासिल करने में सफल रहे।

आस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में फेडरर के हाथों हारने वाले मरे ने इटली के आंद्रे सेप्पी को सीधे सेटों में 6-4, 6-4 से हराया। पिछले पांच मुकाबलों में सेप्पी पर मरे की यह चौथी जीत है।

इसके अलावा पिछले वर्ष फ्रेंच ओपन का फाइनल खेलने वाले रोबिन सोल्डरलिंग और अमेरिका के एंडी रॉडिक भी तीसरे दौर में पहुंचने में सफल रहे। सोल्डरलिंग ने कजाकिस्तान के यवगेन कोरोलेव को आसानी से 6-2, 6-4 से हराया।

रॉडिक ने ताइवान के लू येन ह्सून को 6-4, 6-4 से पराजित किया। रॉडिक के साथ जो विल्फ्रेड त्सोंग ने भी जीत हासिल की। त्सोंग ने आस्ट्रेलिया के मारेंको मातोसेविक को 6-1, 6-3 से हराया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:32 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+