IPL 2019: पंत ने दी 'गुरू' माही को चेतावनी, धोनी ने पलटकर दी ये नसीहत, VIDEO

नई दिल्ली। आईपीएल का सीजन 2019 जल्द ही शुरू होने वाला है। भारतीय टीम के खिलाड़ियों पर अभी से इसका खुमार छाया चुका है। इनकी बानगी आईपीएल के प्रसारित विज्ञापनों के जरिए मिल जाती है। ये विज्ञापन एक सीरीज के तहत प्रसारित किए गए हैं। बड़ी ही दिलचस्प नजर आ रही इस ऐड सीरीज की शुरुआत जसप्रीत बुमराह के धमाकेदार चैलेंज के साथ हुई थी। बुमराह ने सीधे भारतीय कप्तान और दुनिया के बेस्ट बल्लेबाजों में शामिल विराट के डंडे उड़ाने की चुनौती दी थी।

पंत ने दी धोनी को चेतावनी-
इसके बाद विराट ने भी बुमराह से कहा था कि चलो इसी बहाने तुम स्लेजिंग करना तो सीख गए। अब एक और आईपीएल विज्ञापन वीडियो जारी हुआ है। इस बार ऋषभ पंत ने भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिहं धोनी को चेतावनी दी है। दोनों ही विकेटकीपर बल्लेबाज हैं और पंत धोनी को अपना गुरू भी मानते हैं। लेकिन इस बार पंत अपने गुरू को ही चैलेंज करने के लिए पूरी तरह से तैयार दिख रहे हैं। पंत ने कहा है कि वे चैन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। बता दें सीएसके महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली टीम है।

पंत बोले कैप्टन अब 'कूल' नहीं रहेंगे-
अब पंत की इस बात का धोनी ने जवाब दिया है। धोनी पंत को सयंम बरतने की सलाह देते हुए कह है- पंत, जब मैं भी तुम्हारी उम्र में तब इसी तरह सोचता था।' साथ ही धोनी ने पंत का चैलेंज स्वीकार करते हुए कहा-आजा, विकेट के पीछे तो मैं ही रहूंगा। बता दें पंत ने धोनी को चुनौती देते हुए कहा- 'माही भाई गुरू समान हैं लेकिन उनकी टीम पर इस बार मैं ऐसा बरसने वाला हूं कि कैप्टन कूल, कूल नहीं रहेगा।' बता दें कि सीएसके की टीम इस बार आईपीएल में अपने खिताब को बचाने के लिए उतरेगी।
|
यहां देखें वीडियो-
इस बातचीत की वीडियो को आप यहां पर देख सकते हैं। बता दें कि फिलहाल दोनों बल्लेबाज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टी-20 और पांच वन डे मैचों की सीरीज में शिरकत कर रहे हैं। पंत को धोनी का उत्तराधिकारी माना जाता है हालांकि वे दो मैचों में टी-20 से कुछ खास करने में असफल साबित हुए हैं। भारत यह सीरीज क्लीन स्वीप हार से गंवा चुका है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
