For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

कोलकाता पर चढ़ा आईपीएल का बुखार

By Staff

कोलकाता, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। बंगलौर के चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज शुरू हो रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मुकाबलों ने हजारों मील दूर कोलकाता पर अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है।

कोलकाता शहर आज शाम आईपीएल के पहले मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहा है, जिसमें उसके शहर की टीम 'कोलकाता नाइट राइडर्स' का मुकाबला 'बंगलौर रायल चैलेंजर्स' के साथ होगा।

पेशे से इंजीनियर रोहित बेरा कहते हैं, "मैं अपनी टीम के मुकाबलों को लेकर बहुत रोमांचित हूं। मैं बंगलौर जा रहा हूं और मैं अपनी टीम का एक भी मैच नहीं छोड़ूंगा।"

तृणा शाह जो एक छात्रा हैं और साथ ही सौरव गांगुली की प्रशंसक भी, कहती हैं, "जब भी मैं व्रत रखती हूं भारत मैच जीतता है। इस बार मैं कोलकाता नाइट राइडर्स के सभी 14 मैचों के लिए व्रत रखूंगी।"

सयंती मुखर्जी जो एक गृहणी हैं, कहती हैं, "हमारे परिवार में तो न कोई आफिस जाएगा न कोई स्कूल, बस मैच, मैच और मैच।"

गांगुली के एक और प्रशंसक आलोक राय ने तो जीत का जश्न मनाने का एक दूसरा ही तरीका ढूंढ़ निकाला है। वह कहते हैं कि अगर कोलकाता की टीम यह प्रतियोगिता जीत लेती है तो वह एक रक्त दान शिविर का आयोजन करेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+