Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आरसीए चुनाव लड़ेगे मोदी, बीसीसीआई ने प्रतिबंध की धमकी दी

नई दिल्ली| इंडियन प्रीमियर लीग के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी ने राजस्थान क्रिकेट संघ के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन किया है। इस बीच बीसीसीआई ने कहा है कि अगर मोदी आरसीए के प्रमुख चुने गए तो वह उस पर प्रतिबंध लगा देगा। वेबसाइट क्रिकइंफो डॉट कॉम के मुताबिक मोदी के वकील महमूद आबदी ने मोदी द्वारा नामांकन दाखिल करने की पुष्टि की है। आबदी के मुताबिक 19 दिसम्बर को होने वाले चुनावों के लिए 33 में से 24 जिला क्रिकेट संघ मोदी के पक्ष में मतदान करेंगे।

मोदी नागौर जिला क्रिकेट संघ का प्रतिनिधित्व करते हैं और 2010 में आईपीएल प्रमुख के पद से बर्खास्त किए जाने के बाद से लंदन में रह रहे हैं। हाल ही में बीसीसीआई ने मोदी पर कोई भी क्रिकेट पद हासिल करने को लेकर प्रतिबंध लगा रखा है।

आबदी ने कहा कि आरसीए प्रमुख का चुनाव लड़कर मोदी बीसीसीआई के आदेश का किसी प्रकार उल्लंघन नहीं कर रहे हैं क्योंकि वह आरसीए का चुनाव लड़ रहे हैं, न कि बीसीसीआई का।

आबदी ने कहा, "मोदी अपनी जगह सही हैं। ये आरसीए के चुनाव हैं, बीसीसीआई के नहीं। आरसीए अपने संविधान के तहत सबकुछ तय करेगा। इससे बीसीसीआई का कुछ लेना-देना नहीं है। वह इसमें दखल नहीं दे सकता।"

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+