Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

जानिए किस सवाल पर गावस्कर ने कहा- 'मैंने विराट कोहली की हथेली नहीं पढ़ी है'

नई दिल्ली। 'भारत और इंग्लैंड....!' क्रिकेट गलियारों में आजकल इन दो देशों के नाम सुनने को मिलें तो समझ जाएं कि आगामी विश्व कप की बात हो रही है। जी हां, इन दोनों देशों का नाम विश्व कप के सबसे बड़े दावेदारों में आता है। हालांकि भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली घरेलू सीरीज में हार ने जरूर आलोचकों को मुंह खोलने का बड़ा मौका दिया है लेकिन इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है कि भारत आज भी अपनी स्थिर टीम के साथ विश्व की सबसे चुनौतीपूर्ण टीम में से एक है।

लेकिन भारत के पूर्व दिग्गज ओपनर सुनील गावस्कर की राय इस बारे में थोड़ी जुदा है कि भारत की टीम विश्व कप जीतने ही जा रही है। भारत के कप जीतने की उम्मीद करने के साथ ही गावस्कर ने कहा है कि उन्होंने कोहली की हथेली नहीं पढ़ी है जो वे भविष्यवाणी कर सके कि टीम इंडिया विश्व कप जीतने वाली है।

जब गावस्कर से पूछा गया कौन सी टीम विश्व कप जीतने वाली है तब उन्होंने कहा- 'मैं इस सवाल का जवाब देना बहुत पसंद करूंगा लेकिन दुर्भाग्य से मैंने विराट कोहली की हथेली नहीं पढ़ी है..मैं जवाब नहीं दे सकता लेकिन मैं उम्मीद करता हूं कि भारत विश्व कप जीते।'

इसके साथ ही गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट में एक ही तरह की गेंद आजमाने की विश्व क्रिकेट समिति की सिफारिश की आलोचना की है। उन्होंने कहा इससे आप विदेशी परिस्थितियों में खेलने की चुनौतियों को कमतर कर देंगे और विदेशी जीतों को ज्यादा महत्व नहीं मिलेगा। खेल के विभिन्न पैमानों में अंतर होने के कारण ही विदेशों में जीत को इतनी अहमियत दी जाती है।

Story first published: Friday, March 15, 2019, 16:39 [IST]
Other articles published on Mar 15, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+