बिक रही है कोहली द्वारा इस्तेमाल की गई लैंबॉर्गिनी, जानिए कितनी रखी कीमत

नई दिल्ली। एक शानदार लैंबॉर्गिनी गैलार्डो स्पाइडर कार, जिसका इस्तेमाल क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली करते थे, अब बिकने के लिए पूरी तरह से तैयार है। यह वह कार है जिसे कोहली ने 2015 में इस्तेमाल किया था और इस कार की कीमत वर्तमान में 1.35 करोड़ है। यह कार 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार महज 4 सेकेंड में पकड़ लेती है। इलेक्ट्रॉनिक लिमिटर की स्पीड 324 किमी/घंटा है। लैंबॉर्गिनी वर्तमान में सबसे लोकप्रिय कारों में से एक है।

यह भी पढ़ें- जीत के बाद धोनी ने दिया बयान, बताया किस चीज से मिला फायदा

दस हजार किमी चली है कार

दस हजार किमी चली है कार

थोड़े समय के लिए इसका इस्तेमाल करने के बाद कोहली ने कार बेच दी थी। कोच्चि की एक कंपनी Royal Drive के मार्केटिंग मैनेजर ने पुष्टि की कि लेम्बोर्गिनी अब बिक्री के लिए तैयार है और अब तक केवल 10000 किमी चल पाई है। मार्केटिंग मैनेजर ने आगे कहा कि इस कार को रॉयल ड्राइव ने इस साल जनवरी में कोलकाता के एक कार डीलर से खरीदा था।

2013 का है माॅडल

2013 का है माॅडल

मार्केटिंग मैनेजर ने कहा, "यह 2013 की मॉडल लेम्बोर्गिनी है जिसका इस्तेमाल क्रिकेटर कोहली ने थोड़े समय के लिए किया था। यह सिर्फ 10,000 किमी तक ही चल पाई है। हमने इस सेलिब्रिटी कार को जनवरी 2021 में कोलकाता के एक प्रीमियम और लग्जरी प्री-ओन्ड कार डीलर से खरीदा था।" कोहली के पास माैजूदा समय कई लग्जरी गाड़ियां हैं। कोहली के पास ऑडी R8 कार है, जिसकी कीमत 2.70 करोड़ रुपए के आसपास है। इसके अलावा उनके पास बीएमडब्ल्यू X6, लैंड रोवर, ऑडी क्‍यू 74.2 और ऑडी एस6 समेत कई गाड़ियां हैं।

विराट कोहली ने छोड़ी आरसीबी की कप्तानी

विराट कोहली ने छोड़ी आरसीबी की कप्तानी

विराट कोहली ने फैसला किया है कि वह इंडियन प्रीमियर लीग के 2021 संस्करण के समापन के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के कप्तान के रूप में पद छोड़ देंगे। RCB फ्रैंचाइजी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने भी इसकी पुष्टि की। कोहली ने यह भी कहा कि भले ही वह अपनी कप्तानी की जिम्मेदारी छोड़ देंगे, लेकिन वह अपने आखिरी आईपीएल मैच तक आरसीबी फ्रेंचाइजी के लिए खेलना जारी रखेंगे। उन्होंने प्रशंसकों को उनके निरंतर समर्थन के लिए धन्यवाद भी दिया।

कोहली ने कहा, "आरसीबी के कप्तान के रूप में यह मेरा आखिरी आईपीएल होगा। मैं अपना आखिरी आईपीएल मैच खेलने तक आरसीबी का खिलाड़ी बना रहूंगा। मैं आरसीबी के सभी प्रशंसकों को मुझ पर विश्वास करने और मेरा समर्थन करने के लिए धन्यवाद देता हूं।" विराट कोहली यकीनन आईपीएल के सर्वकालिक महान बल्लेबाजों में से एक हैं। उन्होंने 40 के औसत से 6076 रन बनाए हैं। कोहली के नाम एक आईपीएल संस्करण में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड भी है। उन्होंने 2016 के आईपीएल संस्करण में 973 रन बनाए और 81.08 की औसत से अपने रन बनाए। कोहली ने 2016 के सीजन में भी 4 शतक जड़े थे। विराट कोहली 20 सितंबर 2021 को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ आईपीएल के दूसरे चरण के अपने पहले मैच में आरसीबी की अगुवाई करने के लिए मैदान पर उतरेंगे।

Read more about: virat kohli car
Story first published: Monday, September 20, 2021, 10:53 [IST]
Other articles published on Sep 20, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+