Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

दक्षिण अफ्रीका का पूर्व धाकड़ ऑलराउंडर बना अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का हेड कोच

नई दिल्ली: विश्व कप 2019 में खराब प्रदर्शन करने के बाद अफगानिस्तान की क्रिकेट टीम में अपने ढांचे में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए। सबसे पहले तो टीम के कप्तान गुलबदीन नायब को हटाकर राशिद खान को क्रिकेट के तीनों फार्मेट में कप्तान बनाने का फैसला किया गया। राशिद की कप्तानी में टीम ने अपनी पहली सीरीज बांग्लादेश की जमीन पर खेली और इतिहास रचने वाला प्रदर्शन किया। वहां पर अफगानिस्तान ने ना केवल एकमात्र टेस्ट में जीत हासिल की बल्कि त्रिकोणीय टी-20 सीरीज में भी वह बांग्लादेश के साथ संयुक्त विजेता साबित हुई।

अब इस नवोदित एशियाई टीम ने अपने हेड कोच पद के लिए दक्षिण अफ्रीका के धुआंधार ऑलराउंडर रहे लांस क्लूजनर की नियुक्ति की है। वेस्टइंडीज के पूर्व खिलाड़ी फिल सिमंस का कार्यकाल समाप्त होते ही अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने नए सिरे से टीम के हेड कोच के पद के लिए आवेदन मंगाए थे। जिसमें लांस क्लूजनर को टीम का नया मुख्य कोच चुना गया। लांस क्लूजनर हाल ही में समाप्त हुई भारत और दक्षिण अफ्रीका टी-20 सीरीज में प्रोटियाज टीम के साथ जुड़े हुए थे।

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सीईओ लुतफुल्लाह स्टेनिकजई ने क्लूजनर की नियुक्ति की घोषणा करते हुए कहा, कोच के चयन की प्रक्रिया सफलतापूर्वक समाप्त हो गई है और पूर्व दक्षिण अफ्रीका ऑलराउंडर लांस क्लूजनर की बतौर टीम हेड कोच चुना है। वो नवंबर में शुरू हो रहे अफगानिस्तान के वेस्टइंडीज दौरे से पहले पद संभालेंगे। अफगानिस्तान का मानना है कि क्लूजनर की उपस्थिति से अगले साल होने वाले एशिया कप और ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप की तैयारी में टीम को मदद मिलेगी।

वहीं, कोच चुने जाने के बाद क्लूजनर ने कहा, 'मैं अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के हेड कोच के रूप में मिली जिम्मेदारी को संभालने और दुनिया के कई बेहतरीन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के साथ काम करने के लिए आतुर हूं। जिस अंदाज में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम खेलती है उससे दुनिया वाकिफ है। मुझे पूरा विश्वास है कि थोड़ी सी कड़ी मेहनत इस टीम को दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम में तब्दील कर सकती है।' बता दें लांस क्लूजनर ने आईपीएल में मुंबई इंडियन्स के गेंदबाजी कोच के रूप में भी काम किया है। वे लेवल चार के सर्टिफाइड कोच हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के लिए 49 टेस्ट और 171 वनडे मैच खेले है।

Story first published: Friday, September 27, 2019, 21:15 [IST]
Other articles published on Sep 27, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+