Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया घोषित, वेदा कृष्णमूर्ति का कटा पत्ता

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के दौरे पर जाने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी गई है। इस दौरा वेदा कृष्णमूर्ति का टीम में चयन नहीं हुआ है।उनकी जगह मोना मेश्राम को टीम में जगह दी गई है। श्रीलंका के खिलाफ सितंबर में खेली गई सीरीज के बाद भारतीय टीम में यह पहला बदलाव है। टीम में सिर्फ वेदा को ड्राप किया गया है बाकि टीम वही है।

दिल्ली की 22 वर्षीय प्रिया पुनिया का पदार्पण होगा। टी 20 में यह उनका पहला मुकाबला होगा। सीनियर वुमेंस वनडे लीग में इस खिलाड़ी के नाम दो शतक दर्ज हैं। इसके अलावा शिखा पांडे की टी20 में वापसी हुई है।

गौरतलब है कि कोच को लेकर हाल ही में हुए विवाद के बाद टीम इंडिया की जिम्मेदारी में कोई बदललाव नहीं किया गया है। मिताली राज वनडे कप्तान होंगी जबकि हरमनप्रीत कौर टी20 में टीम की कमान संभालेंगी।बता दें कि टीम इंडिया का न्यूजीलैंड दौरा 24 जनवरी से शुरू हो रहा है। भारत पहली बार नए कोच डबल्यूवी रमन के अंडर में खेलेगी।

टीमें वनडे के लिए :

मिताली राज (कप्तान), हरमनप्रीत कौर (उप कप्तान), स्मृति मंदाना, पुनम राउत, दीप्ति शर्मा, दयालान हेमालाता, जेमीमा रॉड्रिग्स, मोना मेश्रम, तान्या भाटिया, एकता बिष्ट, पूनम यादव, राजेश्वरी गायकवाड़, झुलन गोस्वामी, मानसी जोशी, शिखा पांडे

टी 20 के लिए :

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंदाना (उप कप्तान), मिताली राज, जेमीमा रॉड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, तान्या भाटिया, पूनम यादव, राधा यादव, अनुजा पाटिल, एकता बिष्ट, दयालान हेमलता, मानसी जोशी, अरुंधती रेड्डी, प्रिया पुणिया, शिखा पांडे

Story first published: Friday, December 21, 2018, 17:56 [IST]
Other articles published on Dec 21, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+