For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

30 जुलाई से शुरू होगा लंका प्रीमियर लीग, 22 अगस्त को होगा फाइनल

नई दिल्ली। श्रीलंका क्रिकेट की ओर से इस बात का ऐलान किया गया है कि लंका प्रीमियर लीग क दूसर सत्र 30 जुलाई से 22 अगस्त के बीच खेला जाएगा। इससे पहले श्रीलंका प्रीमियर लीग का पहला सत्र पिछले साल 26 नवंबर से 16 दिसंबर के बीच हंबनटोटा में खेला गया था। पिछले सीज में जाफना स्टैलियंस ने ट्रॉफी जीती थी। पिछले साल यह टूर्नामेंट अगस्त माह में खेला जाना था, लेकिन कोरोना के चलते इसे स्थगति कर दिया गया था। एससीएल मैनेजमेंट कमेटी के चेयरमैन अर्जुन डी सिल्वा ने पुष्टि की है कि लंका प्रीमियर लीग इस साल 30 जुलाई से खेला जाएगा।

अर्जुन डी सिल्वा ने प्रेस रिलीज जारी करके कहा हमे इस साल के टूर्नामेंट को कराने के लिए सही समय मिल गया है। हम टूर्नामेंट की बाकी की औपचारिकताओं पर काम कर रहे हैं। श्रीलंका क्रिकेट की ओर से भी कहा गया है कि हम आपको बताना चाहते हैं को लंका प्रीमियर लीग का दूसरा सत्र इस साल 30 जुलाई से 22 अगस्त के बीच खेला जाएगा। बता दें कि आईपीएल के रद्द होने के बाद एलपीएल के आयोजन को लेकर सवाल खड़ा हो रहा था लेकिन श्रीलंका क्रिकेट ने इसका ऐलान कर दिया है।

लंका प्रीमियर लीग की शुरुआत बहुत अच्छी नहीं रही, पिछले सीजन में कई बड़े खिलाड़ियों ने टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले ही अपना नाम वापस ले लिया था। क्रिस गेल, लसिथ मलिंगा, फाफ डूप्लेसिस, डेविड मिलर, मोहम्मद हफीज, सरफराज अहमद, वहाब रियाज, लियाम प्लंकेट ने टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया था। हालांकि लंका प्रीमियर लीग के पहले सीजन में भारत के तेज गेंदबाद इरफान पठान ने हिस्सा लिया था, इसके अलावा मनप्रीत गोनी और मुनाफ पटेल ने भी हिस्सा लिया था।

लंका प्रीमियर लीग में कुल 5 टीमें हैं, जिसमे कोलंबो किंग्स, दांबुला वाइकिंग, जाफना स्टैलियंस, गाले ग्लेडिएटर और कैंडी टस्कर्स। सुरक्षा को देखते हुए पिछले सीजन में कुल 23 मैच कराए गए थे, सभी मैच एमआरआईसी स्टेडियम में कराए गए थे। जाफना स्टैलियंस ने एलपीएल के पहले सीजन को अपने नाम किया था गाले ग्लेडिएर को 53 रन से हराकर फाइनल मुकाबले में एकतरफा जीत दर्ज की थी। जाफना ने 188 रन का लक्ष्य खड़ा किया था लेकिन गाले की टीम सिर्फ 138 रन की बना सकी। दिग्गज ऑलराउंडर शोएब मलिक को फाइनल मुकाबले में मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया था। उन्होंने 13 रन देकर 2 विकेट लिए थे जबकि 46 रन की पारी भी खेली थी।

Story first published: Thursday, May 13, 2021, 8:44 [IST]
Other articles published on May 13, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+