Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

दीपक चाहर ने किया ICC का शुक्रिया, उस प्रदर्शन को बताया सबसे खास

नई दिल्ली। भारत के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने पिछले साल 10 नवंबर को बांग्लादेश के खिलाफ खेले एक टी20 मैच में 7 रन देकर 6 विकेट निकाले थे। यह अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में किसी गेंदबाज द्वारा किया गया सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। आईसीसी ने साल 2019 के अवार्ड के लिए बेस्ट खिलाड़ियों का चयन किया। इस दाैरान दीपक 2019 के बेस्ट T-20 परफॉर्मर ऑफ द ईयर चुने गए। इस अवार्ड को पाने पर दीपक ने आईसीसी का शुक्रिया किया, साथ ही बांग्लादेश के खिलाफ किए उस प्रदर्शन को सबसे खास बताया।

दीपक ने कहा, ''मैं यह पुरस्कार पाकर बहुत खुश हूं। मैं इस पुरस्कार के लिए बीसीसीआई को अपने देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका देने के लिए और आईसीसी को धन्यवाद देना चाहता हूं। वह प्रदर्शन मेरे लिए बहुत खास था। मुझे लंबे समय के बाद भारत के लिए खेलने का मौका मिला। दीपक चाहर ने एक बयान में कहा, "केवल सात रन देकर छह विकेट लेना मेरे लिए एक सपना पूरा होने वाला प्रदर्शन था और यह दिन हमेशा मेरे दिल के करीब रहेगा।"

बता दें कि नवंबर में बांग्लादेश तीन टी20 मैचों के लिए भारत दौरे पर थी। नागपुर के विदर्भ क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए सीरीज के तीसरे टी-20 में दीपक चाहर ने हैट्रिक जमाई। भारतीय पेसर ने मैच में 3.2 ओवर्स में महज 7 रन देकर हैट्रिक समेत 6 विकेट विकेट झटके थे। इस मैच में भारत ने 30 रन से जीत दर्ज की थी, साथ में 2-1 से सीरीज भी अपने नाम की थी। यह प्रदर्शन टी-20 इंटरनेशनल में किसी भी गेंदबाज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। उन्होंने श्रीलंका के अजंता मेडिंस का रेकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने 2012 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 8 रन देकर छह विकेट लिए थे।

Story first published: Wednesday, January 15, 2020, 19:38 [IST]
Other articles published on Jan 15, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+