Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

टिकटॉक पर छाईं सानिया मिर्जा, फैंस खूब पसंद कर रहे हैं वीडियो

नई दिल्ली। दुनियाभर में कोरोना वायरस का कहर देखने को मिल रहा है। सभी खिलाड़ी लाॅकडाउन के कारण घरों में समय बीता रहे हैं। खिलाड़ी भले ही खेल से दूर हों लेकिन वो सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ बने हुए हैं। कोई इंस्टाग्राम पर लाइव होकर अपनी बातें शेयर कर रहा है तो कोई टिकटाॅक पर छाया हुआ है। इन्हीं में से एक हैं भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा, जो खासतौर पर सुबह जल्दी उठने की आफत को लेकर वीडियो बना रही हैं, जो खूब पसंद किए जा रहे हैं।

इसी साल जनवरी में टेनिस कोर्ट पर वापसी करने वाली सानिया मिर्जा को जल्द ही वापस घर में बैठना पड़ा, क्योंकि कोरोनावायरस महामारी के कारण सभी खेल इवेंट स्थगित हो गए। ऐसे में लॉकडाउन के दौरान ही सानिया ने भी टिकटॉक में अपनी एंट्री मारी और अब लगातार मजेदार वीडियो पोस्ट कर रही हैं।

सानिया ने सुबह जल्दी उठने के दर्द को बांटते हुए ऐसा ही एक वीडियो बुधवार को पोस्ट किया और उसपर कैप्शन लिखा - "नहीं। मैं सुबह उठने वाली शख्स नहीं हूं।" इस वीडियो में सानिया एक बुजुर्ग औरत की आवाज में बोले जा रहे डायलॉग के साथ 'लिप-सिंक' कर रही हैं और कह रही हैं- "तुम इतनी सुबह क्यों उठे हो? तुम ठीक हो, क्या कोई तुम्हारा पीछा कर रहा है? तुम दौड़ लगा रहे हो? सुबह 7 बजे।"

@mirzasaniar

Nope .. not a morning person 😒🤣

♬ original sound - Krystle Dsouza

सानिया मिर्जा अपने बेटे को जन्म देने के बाद करीब दो साल कोर्ट से दूर रही थीं। इस दौरान लगातार अपनी फिटनेस पर काम करते हुए सानिया ने पहली बार इसी साल जनवरी में ऑस्ट्रेलिया में हुए होबार्ट इंटरनेशनल टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था और डबल्स का खिताब जीता था। हालांकि चोट के कारण वो ऑस्ट्रेलिया ओपन के पहले ही दौर में रिटायर हो गई थीं।

Story first published: Thursday, May 14, 2020, 13:11 [IST]
Other articles published on May 14, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+