Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Me Too : यौन उत्पीड़न मामले BCCI प्रमुख राहुल जौहरी को मिली क्लीन चिट,पद पर बने रहेंगे

नई दिल्ली। बीसीसीआई के सीईओ राहुल जौहरी को बड़ी राहत मिली है। उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप को जांच समिति ने खारिज कर दिया है। बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारियों के मुताबिक जांच समिति ने जौहरी के खिलाफ ऐसा कोई मामला नहीं पाया जिसमें उनको दोषी ठहराया जा सके। जौहरी को क्‍लीन चिट देते हुए जांच समिति ने उन्‍हें पद पर बने रहने का निर्देश भी दिया है।

बता दें कि राहुल जौहरी पर एक महिला पत्रकार ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। महिला पत्रकार हरनिद्ध कौर ने MeToo अभियान के तहत राहुल जौहरी पर नौकरी देने के बहाने यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था।

बता दें कि जौहरी के ऊपर हरनिध कौर नाम की लेखिका ने मीटू कैंपेन के तहत यौन उत्पीड़न ने अपने ट्विटर हैंडल पर अज्ञात द्वारा लगाए आरोपों को साझा किया था। ये वाकया उस वक्त का बताया गया तब का है जब वो डिस्कवरी चैनल में उनके साथ काम करती थीं।

आरोपों के सामने आने के बाद सीओए ने जौहरी को कारण बताओ नोटिस भेजक छुट्टी पर जाने के निर्देश दिए थे। राहुल जौहरी ने 20 अक्टूबर को अपनी सफाई में कहा था कि उन पर महिला लेखक द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के सभी आरोप बेबुनियाद हैं।

Story first published: Wednesday, November 21, 2018, 17:58 [IST]
Other articles published on Nov 21, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+