Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आईपीएल: श्रीलंकाई खिलाडि़यों का रास्‍ता साफ

कोलंबो, 26 सितम्बर: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अब श्रीलंकाई शेर भी खेल सकेंगे। आईपीएल में खेलने की छूट स्‍वयं श्रीलंका के खेल मंत्री जैमिनी लोकुगे ने दी है। खेलमंत्री ने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (एसएलसी) को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिये हैं।

यह फैसला आने के बाद आईपीएल से जुड़े खिलाड़ियों को काफी राहत मिली है क्योंकि एसएलसी उन्हें जबरन इंग्लैंड दौरे पर भेजने पर उतारू था। इस मामले को लेकर एसएलसी और खेल मंत्रालय के बीच कई दौर की बातचीत हुई थी, जिसका नतीजा अब निकल सका है।

श्रीलंका क्रिकेट टीम को अगले साल अप्रैल-मई में इंग्लैंड दौरे पर जाना है। उसी दौरान भारत में आईपीएल का दूसरा संस्करण खेला जाना है। इंग्लैंड के खिलाड़ी आईपीएल के साथ करारबद्ध नहीं हैं, इसलिए इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड को इस कार्यक्रम को लेकर कोई आपत्ति नहीं है, जबकि श्रीलंका के कई प्रमुख खिलाड़ी आईपीएल से संबद्ध होने के कारण समस्‍या में पड़ गये हैं।

खेलमंत्री ने कहा है कि लंका के खिलाड़ी आईपीएल के साथ किए गए करार का सम्मान करें। उन्‍होंने कहा कि वो नहीं चाहते हैं कि आईपीएल के कारण इंग्लैंड दौरा किसी तरह से प्रभावित हो। इंग्‍लैंड दौरे पर उन्‍हीं खिलाड़ियों को भेजा जाएगा, जो आईपीएल के साथ करारबद्ध नहीं हैं।

खेलमंत्री ने कहा कि बागी इंडियन क्रिकेट लीग (आईसीएल) से जुड़े खिलाड़ियों को मौजूदा सत्र में घरेलू क्रिकेट खेलने की छूट दे दी गई है, लेकिन उन्हें अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर वापसी का मौका नहीं दिया जाएगा।

गौरतलब है कि कप्तान महेला जयवर्धने, कुमार संगकारा, मुथैया मुरलीधरन और असंथा मेंडिस जैसे कई प्रमुख खिलाड़ी इंग्लैंड दौरे पर जाने से इनकार कर चुके हैं क्योंकि इससे उनके व्यक्तिगत हित प्रभावित हो रहे हैं।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+