सौरव गांगुली ने चुनी IPL फैंटेसी टीम, खुद को चुना कप्तान तो धोनी को किया बाहर
नई दिल्ली। महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय क्रिकेट के लिए जो योगदान दिया है वो कभी ना भूला पाने वाला है। उनकी कप्तानी में भारत ने आईसीसी के तीनों बड़े टूर्नामेंट हासिल किए हैं। साल 2009 में टी20 विश्व कप जीता। साल 2011 में वनडे फाॅर्मेट का विश्व कप तो 2013 में चैंपियंस ट्राॅफी पर कब्जा किया। वहीं आईपीएल में भी धोनी का जलवा रहा जिनके नेतृत्व में चेन्नई सुपर किंग्स ने तीन बार खिताब जीता और कई बार टीम को फाइनल में पहुंचाया। लेकिन बीसीसीआई के अध्यक्ष साैरव गांगुली ने जब अपनी आईपीएल फैंटेसी घोषित कि तो उसमें धोनी का नाम गायब रहा।

धोनी की जगह पंत को चुना
गांगुली ने कोलकाता में एक ईवेंट के दौरान फैंटेसी आईपीएल इलेवन की घोषणा की। उन्होंने अपनी आईपीएल फैंटेसी टीम धोनी की जगह युवा विकेटकीपर रिषभ पंत को चुना है। जब उनसे पूछा गया कि आपकी आईपीएल फैंटेसी में धोनी शामिल क्यों नहीं तो गांगुली ने साफ कहा कि वह इस बार पर कोई बहस नहीं करना चाहते। हैरानी भरी बात यह है कि गांगुली ने खुद को टीम का कप्तान चुना है, जबकि रोहित शर्मा और विराट कोहली को ओपनर चुना है।

सिर्फ एक स्पिनर शामिल
उन्होंने अपनी टीम में सिर्फ एक स्पिनर चुना है जो रविंद्र जडेजा हैं। वहीं तीसरे नंबर के लिए आस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर को जगह दी है। आंद्रे रसेल और साल 2018 में अंडर-19 विश्व कप खेलने वाली टीम के सदस्य रहे युवा भारतीय क्रिकेटर रियान पराग ऑलराउंडर के रूप में टीम में शामिल हुए। अंडर 19 विश्व कप के दौरान रियान को 4 मैच खेलने का मौका मिला था जिसमें 2 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए वो केवल 17 रन बना सके थे। वहीं गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 3 विकेट हासिल किए थे।

इनपर आई गेंदबाजी की जिम्मेदारी
गांगुली ने तेज गेंदबाजी आक्रमण मार्कस स्टोयनिस, जोफ्रा आर्चर, और जसप्रीत बुमराह के रूप में तैयार किया है। आर्चर ने इंग्लैंड को आईसीसी विश्व कप जितवाने में अहम योगदान दिया था, वहीं बुमराह माैजूदा समय वनडे के नंबर-वन गेंदबाज हैं।
सौरव गांगुली की आईपीएल फैंटेसी टीम:
सौरव गांगुली (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, डेविड वॉर्नर, ऋषभ पंत, आंद्रे रसेल, जसप्रीत बुमराह, मार्कस स्टोयनिस, रियान पराग, जोफ्रा आर्चर, रवींद्र जडेजा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
