Viral Video: जब टीम से बाहर रहने पर शिखर धवन की हुई पिटाई, पड़े लात-घूसे, देखें वीडियो
नई दिल्ली। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में घुटने की चोट के चलते वेस्टइंडीज सीरीज से बाहर हो गये शिखर धवन ने एक बार फिर टीम में वापसी की है। शिखर धवन को श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिये टीम में शामिल किया गया है। श्रीलंका के खिलाफ सीरीज से पहले शिखर धवन ने दिल्ली की रणजी टीम में भी वापसी की है। इन सबके बीच भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फैन्स के साथ फनी वीडियो शेयर करते हैं।
मंगलवार को भी शिखर धवन ने इंस्टाग्राम पर अपने बेटे जोरावर के साथ एक ऐसी ही वीडियो शेयर की जिसमें वह अपने परिवार के साथ मौज-मस्ती करते नजर आ रहे हैं। शिखर धवन ने अपने वीडियो के साथ लिखा कि यह साल उनके लिये काफी अहम होने वाला है। उन्होंने यह भी बताया कि छुट्टियां बिताने के लिये उनकी पत्नी आयशा मुखर्जी और बेटा जोरावर भारत आ रहे हैं।

क्रिसमस पर भारत आ रहा है शिखर का परिवार
शिखर धवन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर जो वीडियो शेयर किया है उसमें वह बेटे जोरावर के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं।
वीडियो के साथ धवन ने फैन्स के लिये खास संदेश लिखा और कहा, 'क्रिसमस के लिये सभी को बधाई। आने वाला साल मेरे और परिवार के लिए काफी खास है। छुट्टियों के लिये मेरी पत्नी (आयशा) और बेटा (जोरावर) साथ रहने भारत आ रहे हैं। अब हमेशा मेरा परिवार मेरे साथ होगा।'
जोरावर ने की शिखर धवन की पिटाई, देखें वीडियो
इस वीडियो में धवन अपने बेटे जोरावर के साथ न सिर्फ मस्ती करते नजर आ रहे हैं बल्कि उनकी पिटाई भी हो रही है। वीडियो में शिखर धवन को जोरावर मैच न खेलने के चलते लात-घूसों से पीटते नजर आ रहे हैं।
इस वीडियो के कैप्शन पर शिखर ने लिखा, 'मैदान पर उतरने के लिये मेरे हेड कोच मुझे प्रेरित करते हैं और जोरावर यह। गब्बर को सिर्फ छोटा गब्बर ही मार सकता है। छुट्टियों में जोरावर और मेरी पत्नी भारत आ रहे हैं। परिवार के साथ क्वॉलिटी टाइम बिताने को लेकर काफी उत्सुक हूं।'

साल 2019 में चोटों से जूझते रहे शिखर धवन
गौरतलब है कि साल 2019 में शिखर धवन लगातार चोटों से जूझते नजर आये हैं। पहले विश्व कप में अच्छी फॉर्म के बाद चोटिल होकर बाहर हुए वहां से वापसी करने के बाद एक बार फिर चोटिल हुए और वेस्टइंडीज दौरे से बाहर होना पड़ा। हालांकि वह श्रीलंका के खिलाफ मैच से पहले रणजी ट्रॉफी में वापसी कर रहे हैं।
गौरतलब है कि शिखर धवन की पत्नी आयशा का जन्म भारत में ही हुआ था लेकिन वह अपने परिवार के साथ ऑस्ट्रेलिया में पली बढ़ी हैं। पेशेवर तौर पर वह एक किक बॉक्सर रही हैं। यह उनकी दूसरी शादी है। शिखर धवन से पहले उन्होंने एक व्यापारी से शादी की थी।

रणजी में वापस लौटे हैं धवन-ईशांत
रणजी ट्रॉफी में दिल्ली के लिये जहां शिखर धवन चोट से वापसी कर रहे हैं वही तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ब्रेक से लौट रहे हैं। वह वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत बाहर थे। दिल्ली की टीम अपना अगला मैच 25 से 28 दिसंबर तक अरुण जेटली स्टेडियम में खेलेगी। धवन ने ट्रेनिंग सेशन में भी हिस्सा लिया।
उन्होंने कहा, ‘यह मेरे लिए नई शुरुआत है। पहले मेरी उंगली में चोट लगी, फिर गर्दन में, आंख में और फिर घुटने पर टांके लगे। अच्छी खबर है कि नया साल आ रहा है। मुझे खुशी है कि राहुल ने इतना अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने मौके का फायदा उठाया।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
