Year Ender: जानें कौन हैं दशक के 5 सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, टॉप पर है यह भारतीय
नई दिल्ली। साल 2019 के अंत के साथ ही क्रिकेट का एक और दशक अपने अंत की ओर है। इसके साथ ही सभी की नजरें इस दशक के महान खिलाड़ियों की ओर है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने दशक की बेस्ट टेस्ट और वनडे टीम की लिस्ट जारी की है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की ओर से जारी की गई दशक की बेस्ट टेस्ट टीम में सिर्फ एक स्पिन गेंदबाज को जगह दी गई है और वह है नॉथन लायन जबकि आईसीसी (अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल) की ओर से जारी की गई उन गेंदबाजो की लिस्ट देखें जिन्होंने इस दशक में सबसे ज्यादा विकेट झटकने का कारनामा किया तो इसमें इस भारतीय गेंदबाज ने टॉप किया है।
और पढ़ें: Viral Video: जब टीम से बाहर रहने पर शिखर धवन की हुई पिटाई, पड़े लात-घूसे, देखें वीडियो
जी हां हम बात कर रहे हैं भारत के दिग्गज स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन की, जिन्होंने इस दशक में सबसे ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय विकेट झटकने का कीर्तिमान अपने नाम किया है। जबकि आईसीसी की ओर से बताये गये इन 5 नामों में 2 नाम न्यूजीलैंड के और 2 नाम इंग्लैंड के गेंदबाजों का हैं।
और पढ़ें: जानें कैसे खर्च करेंगी पैट कमिंस की गर्लफ्रैंड IPL से मिलने वाली मोटी रकम, बताया प्लान

अश्विन ने किया टॉप, 564 विकेट लेकर निकले सबसे आगे
इस दशक में सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाजों की बात करें तो आर अश्विन 564 विकेट के साथ टॉप पर काबिज हैं। साल 2010 में अपना अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू करने वाले आर अश्विन को दुनिया के दिग्गज स्पिन गेंदबाजों में से एक माना जाता है। हालांकि वह भारत के लिये सीमित ओवर्स प्रारूप में टीम से काफी समय से दूर हैं जबिक टेस्ट टीम का नियमित हिस्सा हैं और इस क्रिकेट में वह लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

सौरव गांगुली ने दी बधाई , बांधे तारीफों के पुल
अश्विन के इस शानदार प्रदर्शन पर बीसीसीआई के नये सौरव गांगुली ने तारीफ भरा ट्वीट किया। गांगुली ने लिखा, 'अश्विन के नाम इस दशक में सबसे ज्यादा इंटरनैशनल विकेट, दमदार प्रदर्शन। एक बात महसूस की, कई बार चीजें ध्यान में नहीं आ पातीं। सुपर।'
गौरतलब है कि आर अश्विन टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 50, 100, 150, 200, 250, 300 और 350 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज हैं।

लिस्ट में इंग्लैंड के 2 गेंदबाज भी शामिल
आईसीसी ने जिन पांच नामों का ऐलान किया है उनमें से दो नाम विश्व विजेता इंग्लैंड टीम के भी हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर जेम्स एंडरसन का नाम है जिन्होंने इस दशक में 535 विकेट झटके हैं। मजे की बात यह है कि एंडरसन सिर्फ टेस्ट क्रिकेट खेलते हैं। कुछ ऐसा ही हाल लिस्ट में तीसरे नंबर पर शामिल स्टुअर्ट ब्रॉड का है जिन्होंने इस दशक के दौरान 525 विकेट हासिल किये। वह भी एंडरसन की तरह सिर्फ टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के लिये खेलते नजर आते हैं।

2 कीवी गेंदबाज भी शामिल
इस लिस्ट में चौथे और पांचवे नंबर पर न्यूजीलैंड के टिम साउथी और ट्रेंट बोल्ट काबिज हैं। टिम साउथी ने इस दशक में जहा सभी प्रारूपों में मिलाकर 472 विकेट हासिल किये हैं वहीं ट्रेंट बोल्ट ने 458 विकेट हासिल किये हैं। हालांकि यह दोनों ही खिलाड़ी न्यूजीलैंड के लिये अभी तीनों प्रारूप में खेलते हैं बावजूद इसके वह सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले उन गेंदबाजों से पिछड़ गये हैं जो सिर्फ टेस्ट प्रारूप में एक्टिव हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
