Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सानिया मिर्जा की हुई वापसी, 4 साल बाद भारतीय फेड कप में उतरेंगी

नई दिल्ली। भारत की स्टार महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा की चार साल बाद भारतीय फेड कप टीम में लौट आईं हैं। उनका नाम पांच सदस्यीय टीम में रखा गया है, जिसमें देश की शीर्ष एकल खिलाड़ी अंकिता रैना शामिल हैं। सानिया ने आखिरी बार 2016 में फेड कप खेला था और अक्टूबर 2017 से मां बनने के बाद बाहर हो गईं। उन्होंने अपने परिवार के लिए दो साल का ब्रेक लिया था।

भारत को ओसियाना/एशिया जोन में चीन और चीनी ताइपे के ग्रुप में रखा है। यह मुकाबला चीन में डोंगगुआन में चार से आठ फरवरी तक खेले जाएंगे। सानिया और रैना के अलावा रिया भाटिया (379), रुतुजा भोसले (466) और करमन कौर थांडी (568) भी टीम में शामिल हैं। पूर्व डेविस क्यूपर विशाल उप्पल को टीम का कप्तान बनाया गया, जबकि पूर्व फेड क्यूपर अंकिता भांबरी को टीम का कोच बनाया गया है, जिसमें रिजर्व खिलाड़ी के रूप में सौजन्या बाविसेट्टी होंगी। सानिया 11 से 18 जनवरी तक होने वाले होबर्ट इंटरनेशनल टूर्नामेंट से प्रतिस्पर्धी टेनिस में वापसी करेंगी। सानिया यूक्रेन की नाडिया किचेनोक के साथ होबार्ट इंटरनेशनल में मौजूदा विश्व की 38वें नंबर पर वापसी कर रही है।

भारत की स्टार खिलाड़ी सानिया मिर्जा अब तक 6 ग्रैंड स्लैम डबल्स खिताब अपने नाम कर चुकी हैं जिस दौरान उन्होंने तीन मिक्स्ड डबल्स टाइटल भी अपने नाम किए। वह दुनिया की नंबर एक युगल खिलाड़ी भी रही । सानिया अपना आखिरी टूर्नामेंट 2017 से चाइना ओपन के रूप में खेला था जिसमें उन्हें और उनकी जोड़ीदार पेंग शुआई को सेमीफाइनल में हार मिली थी।

बता दें कि पिछले महीने सानिया ने वापसी का ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि वह अब पहले जैसा फिट महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा, "जब आपके बच्चे होते हैं तो बहुत सारे बदलाव होते हैं। आपकी दिनचर्या और नींद के पैटर्न में बदलाव होता है। मैं अब खुद को फिट महसूस कर रही हूं, मेरा शरीर वह है जहां यह बच्चा होने से पहले हुआ करता था।

Story first published: Wednesday, December 25, 2019, 13:12 [IST]
Other articles published on Dec 25, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+